{"_id":"5bcb424abdec22696e0e4637","slug":"bcci-does-not-interested-to-follow-nada-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाडा की बात मानने को तैयार नहीं बीसीसीआई, फैसला आने में लग सकता है समय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नाडा की बात मानने को तैयार नहीं बीसीसीआई, फैसला आने में लग सकता है समय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : self
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लगातार कहने के बावजूद बीसीसीआई के फिलहाल राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अंतर्गत आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
सिंगापुर में आईसीसी बोर्ड बैठक में हिस्सा लेने वाले बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने इस मामले में अपने विचार व्यक्त किए जो कि बोर्ड के वर्तमान रवैये से विपरीत हैं। रिपोर्टों के अनुसार चौधरी ने कहा कि बीसीसीआई को वाडा के नियमों का पालन करना चाहिए भले ही शीर्ष क्रिकेटर इसका धुर विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने ठिकाने संबंधी शर्त पर आपत्ति है।
विज्ञापन
खन्ना ने कहा, 'कार्यवाहक सचिव ने अपने विचार व्यक्त किए, लेकिन यह बीसीसीआई की आम सभा का मत नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आम सभा गठित होने तक नीति संबंधी किसी मसले पर फैसला किया जा सकता है।'
विज्ञापन