{"_id":"58c012094f1c1b187bdc536d","slug":"bcci-demands-icc-should-act-against-steve-smith","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई ने की मांग, स्मिथ के खिलाफ ICC करे कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई ने की मांग, स्मिथ के खिलाफ ICC करे कार्रवाई
amarujala.com- Created by: नवीन चौहान
Updated Wed, 08 Mar 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ द्वारा डीआरस के मामले में मदद के लिए ड्रेसिंग रूम की ओर देखने वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान देने और मैदान में अंपायर के सामने शिकायत दर्ज करने के बाद भी आईसीसी ने कोई कदम नहीं उठाया।
इसके बाद अब लड़ाई में बीसीसीआई भी उतर आया है। बीसीसीआई ने आईसीसी से मांग की है कि स्टीव स्मिथ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी स्मिथ के खिलाफ कार्रवाई करने का समर्थन की है। गांगुली ने तो ये तक कह दिया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कई बार अपने दायरे के बाहर चले जाते हैं। उनकी आदत ऐसी है कि वे कई बार ऐसा करते हैं और उन्हें इस बारे में मालूम ही नहीं चलता।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने कहा है कि स्मिथ ने कुछ गलत नहीं किया बोर्ड उनके साथ खड़ा है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया को विश्वविजेता बनाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि स्मिथ गलत हैं और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। यह खेल भावना के खिलाफ है। वह इस मामले में उनका समर्थन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
स्टीव वा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को अपने कप्तान पर भरोसा करना चाहिए। ऐसे भी अंतिम फैसला आईसीसी को करना है। वह जो फैसला करेगी वो अंतिम होगा। इस तरह के विवाद से कांटे की सीरीज का मजा किरकिरा नहीं करना चाहिए।