{"_id":"58955f1b4f1c1b5d21e809a3","slug":"bcci-could-pull-out-of-champions-trophy-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी के सामने बड़ी चुनौती, टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी के सामने बड़ी चुनौती, टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना मुश्किल
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट जगत के सबसे धनी और रसूखदार बोर्ड बीसीसीआई का रुतबा विश्व क्रिकेट में किसी से छुपा नहीं है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड विश्व क्रिकेट की सबसे धनी संस्था है। लेकिन जब से भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए कड़े फैसले के बाद से बीसीसीआई की हालत खराब है। सुप्रीम कोर्ट इस साल की शुरुआत में बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को पद से हटा दिया था।
दुबई में आईसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई एक बड़ा फैसला ले सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने IDFC के एमडी और सीईओ विक्रम लिमाये को बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी के साथ इस मीटिंग में हिस्सा लेने भेजा है।
हालांकि प्रतिनिधियों के बावजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड किसी भी एजेंडा को आगे नहीं बढ़ा सकती। इस वजह से ये भी हो सकता है कि बीसीसीआई आखिरी समय में इंग्लैंड के होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस ले ले।

बीसीसीआई के पास है राजस्व का बड़ा हिस्सा
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
पिछले कुछ समय से बीसीसीआई काफी तरह के कोर्ट समस्याओं को झेल रही है और इसी कारण से बोर्ड मीटिंग में अपने कुछ विचार नहीं रख सकता और न ही अपने किसी प्रस्ताव को आगे कर सकती है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर अभी आईसीसी के अध्यक्ष हैं और वो आईसीसी में बिग 3 के वर्चस्व के खिलाफ हैं। बीसीसीआई के पास मौजूदा समय में 20.3% राजस्व का हिस्सा हैं जो घटकर 16-17% हो सकता है।
अगर बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी से भारतीय क्रिकेट टीम का नाम वापस ले लिया तो फिर आईसीसी को काफी बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय टीम को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह रहता है और अगर गत विजेता टीम नहीं खेली तो फिर आयोजकों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
आईसीसी को बीसीसीआई के हालिया इरादों का अंदाजा तो जरुर होगा और अब देखना है कि वो इससे कैसे निपट पाती है। साथ ही ये भी इंतज़ार करना होगा कि क्या सच में भारतीय टीम इंग्लैंड में जून में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएगी या इसका कोई उपाय निकाला जा सकता है।