फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announces central contract for India Women Shreyanka Patil and Titas Sadhu are amongst the new entrants

BCCI: महिलाओं के लिए केंद्रीय अनुबंध की सूची जारी, हरलीन देओल का नाम शामिल नहीं; श्रेयंका-साधू को मिली जगह

Mon, 24 Mar 2025 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Mar 2025 04:36 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को 2024-25 के लिए भारतीय महिला टीम के केंद्रीय अनुबंध की घोषणा की है। तीन ग्रेड में 16 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है।

विज्ञापन
BCCI announces central contract for India Women Shreyanka Patil and Titas Sadhu are amongst the new entrants
हरलीन देओल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 2024-25 के लिए भारतीय महिला टीम के केंद्रीय अनुबंध की सूची जारी की है। इस बार अनुबंध में 16 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने ग्रेड-ए में अपनी जगह बरकरार रखी है। वहीं, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा ग्रेड बी में शामिल हैं। 
विज्ञापन

गायकवाड़ को नहीं मिली जगह 
स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ हालांकि अपना स्थान बरकरार नहीं रख सकी हैं। ग्रेड सी में यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, टिटस साधू, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर शामिल हैं। श्रेयंका, टिटस, अरुंधति, अमनजोत और उमा को पहली बार केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। जिन खिलाड़ियों को इसमें जगह नहीं मिली है उनमें मेघना सिंह, देविका वैद्य, सबनेनी मेघना, अंजलि सरवानी और हरलीन देओल शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मयंक यादव की मैदान पर वापसी में हो सकती है देरी, फिर हुए चोटिल; कोच जस्टिन लैंगर ने की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन

हरलीन का बाहर होना हैरानी भरा 
हरलीन का केंद्रीय अनुबंध से बाहर होना थोड़ा हैरान करने वाला है क्योंकि उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वडोदरा में खेले गए मुकाबले में वनडे का अपना पहला शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए मैच में 89 रन बनाए थे। केंद्रीय अनुबंध में ए ग्रेड में शामिल महिला क्रिकेटर को सालाना 50 लाख, ग्रेड बी की क्रिकेटर को 30 लाख और ग्रेड सी की क्रिकेटर को 10 लाख रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम घरेलू मैदान पर वनडे विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेगी। यह सीरीज अप्रैल-मई में होगी जिसमें भारत और श्रीलंका के अलावा दक्षिण अफ्रीका भी शामिल होगी। इस टूर्नामेंट के सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमादास स्टेडियम में होंगे। वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में सितंबर में किया जा सकता है।

ईशान किशन ने दिखाया दम: BCCI की नाराजगी झेली, अनुबंध से भी बाहर हुए; पटना में अभ्यास कर वापसी को बनाया यादगार

केंद्रीय अनुबंध 2024-25 में शामिल खिलाड़ी (सीनियर महिला टीम)
ग्रेड-एः हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा
ग्रेड-बीः रेणुका ठाकुर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष, शेफाली वर्मा
ग्रेड-सीः यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, टिटस साधू, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed