Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Justin Langer revealed that Mayank Yadav has faced a setback in his recovery with a fresh injury

IPL 2025: मयंक यादव की मैदान पर वापसी में हो सकती है देरी, फिर हुए चोटिल; कोच जस्टिन लैंगर ने की पुष्टि

Mon, 24 Mar 2025 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Mar 2025 03:36 PM IST
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव पिछले कुछ समय से चोट के कारण मैदान से बाहर हैं और वह अब तक टीम से नहीं जुड़ सके हैं। लखनऊ आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। 

विज्ञापन
Justin Langer revealed that Mayank Yadav has faced a setback in his recovery with a fresh injury
मयंक यादव - फोटो : ANI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने पुष्टि करते हुए बताया है कि तेज गेंदबाज मयंक यादव की मैदान पर वापसी में देरी हो सकती है। लैंगर ने बताया कि मयंक के पंजे में चोट लग गई है। मयंक को पिछले साल चोट लगी थी और तभी से वह रिहैब से गुजर रहे हैं। लखनऊ को उम्मीद थी कि मयंक जल्द ही टीम से जुड़ेंगे, लेकिन नई चोट ने उनके लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

पिछले सीजन खेले चार मैच 
मयंक 2023 सीजन में चोट के कारण बाहर रहे थे, लेकिन उन्होंने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में ही तीन विकेट झटके थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अगले मैच में भी उन्होंने तीन विकेट लिए जिससे लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। हालांकि, उनका अभियान सिर्फ चार मैचों तक ही सीमित रहा क्योंकि साइड स्ट्रेन के कारण वह आगे नहीं खेल सके। पिछले सीजन ज्यादातर समय बाहर रहने के बावजूद लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया और मेगा नीलामी से पहले मयंक को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया। 

ये भी पढ़ें: कौन हैं विग्नेश पुथुर: पिता रिक्शा चालक, केरल के लिए भी नहीं खेले विग्नेश को MI ने ऐसे बनाया IPL की नई सनसनी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी खबरें आई थी कि मयंक अप्रैल के दूसरे सप्ताह में लखनऊ टीम से जुड़ सकते हैं। मयंक ने बंगलुरू स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया था, लेकिन अब वह फिर से चोटिल हो गए हैं। लैंगर ने बताया कि मयंक ने गलती से अपने बिस्तर पर पैर मारा जिससे उनका पंजा चोटिल हो गया। 

ईशान किशन ने दिखाया दम: BCCI की नाराजगी झेली, अनुबंध से भी बाहर हुए; पटना में अभ्यास कर वापसी को बनाया यादगार
विज्ञापन

लैंगर को टूर्नामेंट के अंत में मयंक के जुड़ने की उम्मीद 
लैंगर ने कहा कि मयंक चोट से उबरने के लिए मेहनत कर रहे हैं और टूर्नामेंट के अंत में टीम से जुड़ सकते हैं। लैंगर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले कहा, पिछले साल अच्छा प्रदर्शन करने वाले मयंक चोट से अच्छी तरह उबर रहे थे और उन्होंने गलती से अपना पंजा चोटिल करा लिया। उनके पंजे में संक्रमण हो गया है इससे उनके रिहैब को पूरा होने में एक या दो सप्ताह और लगेंगे। लेकिन राहत की बात यह है कि वह दौड़ पा रहे हैं। हम नियमित रूप से उन्हें गेंदबाजी करते देख रहे हैं। हमने हाल ही में उनका वीडियो देखा था। इसलिए उम्मीद है कि टूर्नामेंट के अंत तक मयंक टीम से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed