{"_id":"682344812176deeca304d4b6","slug":"bcci-and-ipl-franchises-have-ramped-up-pressure-on-foreign-boards-to-ensure-that-their-players-return-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिए विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा बीसीसीआई, कमिंस लौट सकते हैं भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिए विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा बीसीसीआई, कमिंस लौट सकते हैं भारत
Tue, 13 May 2025 06:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 13 May 2025 06:39 PM IST
सार
आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन सहित बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) जैसे क्रिकेट बोर्ड के साथ अलग-अलग संपर्क कर रहे हैं और इन्होंने कहा है कि वे खिलाड़ियों से बात करके सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करें।
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल फ्रेंचाइजी विदेशी क्रिकेट बोर्ड पर दबाव बना रही है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उनके खिलाड़ी आईपीएल 2025 के शेष मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहें। बीसीसीआई ने सोमवार को शेष मैचों का कार्यक्रम जारी किया था और 17 मई से यह लीग दोबारा शुरू होगी जिसे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था।
विज्ञापन
विदेशी बोर्ड से बात कर रहे बीसीसीआई के अधिकारी
आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन सहित बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) जैसे क्रिकेट बोर्ड के साथ अलग-अलग संपर्क कर रहे हैं और इन्होंने कहा है कि वे खिलाड़ियों से बात करके सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करें। आईपीएल को सरकार से आवश्यक सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद संशोधित कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद सभी 10 टीमें अपने विदेशी खिलाड़ियों के भारत आगमन की योजना को लेकर काफी विचार-विमर्श में लगी हुई हैं।

बीसीसीआई ने नौ मई को आईपीएल 2025 का सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित किया था, लेकिन इसके एक दिन बाद ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा हो गई थी जिससे टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, हमने अलग-अलग करके विदेशी बोर्ड से बात की है, जबकि टीमें सीधे तौर पर खिलाड़ियों से संपर्क कर रही है। हमें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी वापस आ जाएंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल के शेष मुकाबले के लिए भारत लौटेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? बोर्ड ने खिलाड़ियों पर छोड़ा फैसला

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों पर छोड़ा फैसला
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत लौटने या नहीं लौटने का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया है। टीम अधिकारियों ने बताया कि कुछ विदेशी खिलाड़ी वापसी को लेकर अभी भी आशंकित हैं लेकिन अधिकांश के लौट आने की संभावना है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा, 'संशोधित कार्यक्रम का एलान सोमवार रात हुआ। हम अपने विदेशी खिलाड़ियों से संपर्क कर रहे हैं। इसके बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। हमारा मैच 20 मई को है तो अभी काफी समय है।' सीएसके के विदेशी खिलाड़ियों में डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, सैम करन, जैमी ओवरटन, नूर अहमद और मथीशा पथिराना शामिल हैं। अफगानिस्तान के नूर अहमद और श्रीलंका के पथिराना टीम से जल्द जुड़ सकते हैं, जबकि न्यूजीलैंड खिलाड़ियों की उपलब्धता पर संशय है।

स्टोइनिस का वापस आना मुश्किल
पंजाब किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और जोश इंगलिस के लौटने की उम्मीद कम है। हालांकि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के जेवियर बार्टलेट, आरोन हार्डी, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन लौट सकते हैं। पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है।

पोंटिंग ने सीजफायर के बाद से ही खिलाड़ियों से बात करनी शुरू कर दी थी। ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स सहित टीम के सहायक स्टाफ भारत से गए नहीं थे। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने धर्मशाला से दिल्ली तक का सफर सड़क मार्ग और ट्रेन से पूरा किया था क्योंकि आठ मई को धर्मशाला में हुए मैच को बीच में ही रोक दिया गया था। आईपीएल के एक अधिकारी ने कहा, उस समय विदेशी खिलाड़ी डरे हुए थे और ऐसा होना स्वाभाविक भी था। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह सुनिश्चित किया कि वे सभी सुरक्षित घर वापस आ जाएं। अब स्थिति बेहतर हो गई है, खिलाड़ियों को वापस लौट जाना चाहिए। हालांकि, उनमें से कुछ अभी भी डरे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Team India: भारतीय ड्रेसिंग रूम में दिख रहा कोच गंभीर का दबदबा, रोहित-कोहली के बाद नई दिखेगी टेस्ट टीम

सनराइजर्स को खिलाड़ियों के वापस आने की उम्मीद
चेन्नई सुपर किंग्स की तरह सनराइजर्स हैदराबाद भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि कप्तान पैट कमिंस और विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड शीष तीन मुकाबलों के लिए वापस आएंगे। टीम अधिकारी ने कहा, 'हमें पूरा भरोसा है कि कप्तान समेत ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी वापस आ जाएंगे।' दिल्ली कैपिटल्स, जो शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है उसने मंगलवार को अपने विदेशी खिलाड़ियों से संपर्क किया और उनसे जवाब मिलने का इंतजार कर रही है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दिल्ली के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। टीम अधिकारी ने कहा, हमें उम्मीद है कि वे सभी वापस आ जाएंगे। हमें कल तक और जानकारी मिल जाएगी।

आईपीएल का फाइनल पहले 25 मई को होना था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ये तीन जून को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में इन दोनों देशों के खिलाड़ियों को फैसला लेना होगा कि अगर उनकी टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं तो वे उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं।