फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Batsmen who stumped in their first delivery of an IPL match

आईपीएल में 'अनोखा रिकॉर्ड', जुड़ गया एक और बड़ा नाम

Thu, 12 May 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
Batsmen who stumped in their first delivery of an IPL match

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस बार मामला उस तरह का नहीं दिख रहा जैसा कि पिछले संस्करणों में दिखा। इस बार गेंदबाजों ने ढेरों मुकाबलों में लाजवाब गेंदबाजी कर मैच का रुख पलट कर रख दिया।

विज्ञापन


कई बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ रहा है। टी-20 के पदार्पण के समय इस फटाफट खेल को बल्लेबाजों के फेवर वाला खेल कहा जाता था लेकिन अब गेंदबाजों ने खुद को इसके अनुरुप ढाल लिया है। इन्हीं गेंदबाजों ने कई दिलचस्प रिकॉर्ड भी बनाए हैं। पुणे सुपरजाइंटस के फिरकी गेंदबाज एडम जाम्पा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक ही मैच में 6 विकेट ले लिए जो इस सत्र में किसी भी गेंदबाज की सबसे बड़ी सफलता भी है।
विज्ञापन


आज जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो रिकॉर्ड अपने आप में बल्लेबाजों को शर्मसार करने वाला है। अमूमन कोई भी बल्लेबाज आक्रामक बल्लेबाजी क्रीज पर कुछ देर टिकने के बाद करता है लेकिन आईपीएल के इस सत्र में 4 बल्लेबाज ऐसे भी हैं जो पहली ही गेंद पर स्टंप्ड हो गए। अपनी पहली ही गेंद पर बल्लेबाज का स्टंप आउट होना बेहद दिलचस्प है जानते हैं उन 4 बल्लेबाजों को।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेविड मिलर हैं इस लिस्ट में जुड़ा सबसे बड़ा नाम

Batsmen who stumped in their first delivery of an IPL match
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रहे बल्लेबाज डेविड मिलर अपनी पहली ही गेंद पर स्टंप्ड होने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में शामिल होने वाले बन गए हैं। सोमवार को पुणे के खिलाफ मैच में वह पहली ही गेंद पर स्टंप आउट हो गए थे।

मिलर के अलावा पहली ही गेंद पर स्टंप आउट होने वाले 3 अन्य बल्लेबाज हैं अमित सिंह, सनी गुप्ता और मनीष पांडे। 4 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में सिर्फ मिलर और मनीष 2 ही बड़े स्तर के बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed