{"_id":"670a44a2b00f302ff7008d56","slug":"basit-ali-got-furious-over-pcbs-decision-to-include-an-umpire-in-the-selection-committee-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basit Ali: 'एक मैच रेफरी भी जोड़ दो', चयन समिति में अंपायर को शामिल करने के पीसीबी के फैसले पर भड़के बासित अली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Basit Ali: 'एक मैच रेफरी भी जोड़ दो', चयन समिति में अंपायर को शामिल करने के पीसीबी के फैसले पर भड़के बासित अली
Sat, 12 Oct 2024 03:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:13 PM IST
सार
बांग्लादेश से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शिकस्त के बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की इस हार के बाद पीसीबी ने चयन समिति में कुछ बदलाव किए।
विज्ञापन
बासित अली
- फोटो : twitter
विस्तार
इंग्लैंड से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को चयन समिति में महत्वपूर्ण बदलाव किए थे। इसमें रिटायर्ड अंपायर अलीम डार को शामिल किया गया। बोर्ड के इस फैसले पर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने आश्चर्य जताया है। वह बोर्ड के इस फैसले से नाखुश नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos
अलीम डार को मिली चयन समिति में जगह
बता दें कि, बांग्लादेश से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शिकस्त के बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की इस हार के बाद पीसीबी ने चयन समिति में कुछ बदलाव किए। अलीम डार के अलावा पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकिब जावेद और अजहर अली को शामिल किया गया। इसके अलावा बोर्ड ने क्रिकेट विश्लेषक हसन चीमा को भी चयन समिति में जगह दी।

पूर्व क्रिकेटर ने जताई नाराजगी
बासित अली ने बोर्ड के इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चयन समिति में पीसीबी को एक मैच रेफरी भी शामिल कर लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयन समिति में सिर्फ पूर्व खिलाड़ियों और कोच शामिल किया जाता है। उन्होंने सलाह दी बोर्ड को एक मैच रेफरी और मीडिया सलाहकार को भी चयन समिति में शामिल कर देना चाहिए।
अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा- यह बिल्कुल आश्चर्यजनक निर्णय है। मेरे लिए यह चौंकाने वाला है कि अलीम डार को चयन समिति में शामिल किया गया है। वह एक बेहतरीन अंपायर थे और एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं, लेकिन वह वहां रहने के लायक नहीं हैं। अभी नहीं, लेकिन आने वाले दिनों में आवाजें उठेंगी। अगर आपने चयन समिति में अंपायर को रखा है, तो कृपया मीडिया से एक व्यक्ति के साथ मैच रेफरी को भी शामिल करें।

पूर्व अंपायर का करियर
अलीम डार ने हाल ही में संन्यास का एलान किया था। उन्होंने अब तक 145 टेस्ट, 231 वनडे, 72 टी20, पांच महिला टी20, 181 प्रथम श्रेणी मैच और 282 लिस्ट-ए मैचों में अंपायरिंग की है। उनके पेशेवर रवैये और सम्मानजनक व्यवहार ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया था।