फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   barinder sran announces retirement from international cricket he started his career with jasprit bumrah

Barinder Sran: धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास, बुमराह के साथ शुरू किया था करियर

Thu, 29 Aug 2024 09:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 29 Aug 2024 09:10 PM IST
सार

भारत के लिए बरिंदर सरन ने छह वनडे मैचों में सात विकेट चटकाए। वहीं, दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनके नाम छह विकेट दर्ज हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का घरेलू करियर प्रभावशाली रहा।

विज्ञापन
barinder sran announces retirement from international cricket he started his career with jasprit bumrah
बरिंदर सरन - फोटो : sranbarinder51

विस्तार

भारत के लिए साल 2016 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। गुरुवार को 31 वर्षीय गेंदबाज ने इंस्टा पोस्ट के जरिए क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने कहा कि  मैं आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं।
विज्ञापन

barinder sran announces retirement from international cricket he started his career with jasprit bumrah
धोनी के साथ बरिंदर सरन - फोटो : sranbarinder51
भावुक पोस्ट के जरिए किया संन्यास का एलान
बरिंदर ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के जिए संन्यास का एलान किया। उन्होंने लिखा- जैसे ही मैंने ऑफिशियली क्रिकेट से संन्यास लिया मैं कृतज्ञता से भरे दिल के साथ अपनी यात्रा को याद करता हूं। 2009 में बॉक्सिंग से स्विच करने के बाद से क्रिकेट ने मुझे अनगिनत और अविश्वसनीय अनुभव दिए हैं। तेज गेंदबाजी जल्द ही मेरा भाग्यशाली आकर्षण बन गई और आईपीएल फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के लिए दरवाजे खुल गए, अंततः 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सर्वोच्च सम्मान मिला।

उन्होंने आगे लिखा, "भले ही मेरा इंटरनेशनल करियर छोटा था, लेकिन उस दौरान बनाई गई यादें हमेशा संजोई रहेंगी। मुझे सही कोच और मैनेजमेंट देने के लिए मैं ईश्वर का सदैव आभारी हूं, जिन्होंने मेरी पूरी जर्नी में मेरा साथ दिया। जैसे ही मैं इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं, मैं क्रिकेट द्वारा मुझे दिए गए अवसरों के लिए बहुत आभारी हूं। अंत में जैसा कि कहा जाता है, आसमान की तरह, सपनों की भी कोई सीमा नहीं होती इसलिए सपने देखते रहें।"

View this post on Instagram

A post shared by Barinder  Sran (@sranbarinder51)


विज्ञापन
विज्ञापन

barinder sran announces retirement from international cricket he started his career with jasprit bumrah
भारतीय टीम - फोटो : sranbarinder51
बुमराह के साथ किया था डेब्यू
सरन ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जनवरी 2016 में डेब्यू किया था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे प्रारूप में महेंद्र सिंह धोनी ने डेब्यू कैप सौंपी थी। इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में पदार्पण का मौका मिला था। हालांकि, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं, बुमराह अब भारतीय टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन

barinder sran announces retirement from international cricket he started his career with jasprit bumrah
बरिंदर सरन - फोटो : sranbarinder51
बॉक्सर से बने थे क्रिकेटर
तेज गेंदबाज बनने से पहले सरन बॉक्सर थे। 2009 में उन्होंने मुक्केबाजी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद सरन ने गेंदबाजी में हाथ आजमाया। वह आईपीएल में चार टीमों के लिए खेल चुके हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस शामिल हैं। इनके लिए खेले गए 24 मैचों में उन्होंने कुल 18 विकेट चटकाए। 

barinder sran announces retirement from international cricket he started his career with jasprit bumrah
बरिंदर सरन - फोटो : sranbarinder51
सरन का करियर
भारत के लिए बरिंदर सरन ने छह वनडे मैचों में सात विकेट चटकाए। वहीं, दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनके नाम छह विकेट दर्ज हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का घरेलू करियर प्रभावशाली रहा। उन्होंने 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 47 विकेट हासिल किए जबकि लिस्ट ए के 31 मुकाबलों में सरन ने 45 विकेट चटकाए। 48 टी20 मैचों में उनके नाम 45 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed