फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Barcelona s striker Lionel Messi ruled out for three weeks

मेसी चोट के कारण मैदान से बाहर, एटलेटिको ने बार्सिलोना को ड्रॉ पर रोका

Fri, 23 Sep 2016 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
Barcelona s striker Lionel Messi ruled out for three weeks
लियोनल मेसी, बार्सिलोना

एटलेटिको मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच बुधवार को खेला गया ला लीगा फुटबॉल लीग का मुकाबला ड्रॉ पर छूटा। कैंप नोउ में हुए इस मुकाबले के दौरान स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की चोट उभरने से बार्सिलोना को बड़ा झटका लगा है। मेसी वह अगले तीन सप्ताह तक मैदान से दूर रहेंगे।

विज्ञापन


पांच बार के वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके लियोनल मेसी चोट के कारण तीन सप्ताह तक मैदान से दूर रहेंगे। वह अब बार्सिलोना के अगले तीन मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा उनकी चोट से अर्जेंटीना को भी बड़ा झटका लगा है। अब मेसी के बिना ही अर्जेंटीना वर्ल्ड क्वालिफायर में उतरेगी। मेसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर में पेरू और पैराग्वे के खिलाफ मुकाबलों में भी अर्जेंटीना टीम से बाहर रहेंगे। वेनेजुएला के खिलाफ इसी महीने खेले गए फीफा वर्ल्ड क्वालिफायर में भी चोट के चलते मेसी नहीं खेले थे।
विज्ञापन


इवान रैकिटिक ने हाफ टाइम से पहले बार्सिलोना को बढ़त दिला दी और स्कोर 1-0 किया। इसके बाद दोनों ही टीमों ने कुछ प्रयास किए। एंगल कोरिया ने 60 मिनट के बाद मैड्रिड के लिए बराबरी का गोल दाग दिया। जैसे ही कोरिया ने गोल किया, टीम के सभी खिलाड़ी मैदान में खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों टीमों में से किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इससे पहले रियल मैड्रिड ने स्पेनिश लीग में लगातार 16 मैचों कों जीतने के साथ ही रिकॉर्ड की बराबरी की थी लेकिन विलारियल के खिलाफ 1-1 से मुकाबला ड्रा रहने के साथ ही वह इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब नहीं हो सकी।

रियल मैड्रिड पांच में से चार जीत के बाद 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर कायम है। बार्सिलोना के तीन जीत के बाद 10 अंक हैं और टीम तीसरे स्थान पर है। सेविला 11 अंकों के साथ दूसरे और एटलेटिको मैड्रिड नौ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।


बार्सिलोना के मैनेजर लुइस एनरिक ने कहा, "मेसी का बाहर होने का मतलब फुटबॉल में हारना और बड़ी हार है। अब हमें दूसरे विकल्पों को देखना होगा। मेसी के साथ हम एक मजबूत टीम हैं लेकिन उनके बिना भी हम मजबूती से खेलेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed