फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Vs Australia : David warner scores his 20th test ton

Ban Vs Aus: वॉर्नर के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, 9 विकेट पर बनाए 377 रन

Thu, 07 Sep 2017 04:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 07 Sep 2017 04:08 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh  Vs Australia : David warner scores his 20th test ton
डेविड वार्नर
दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुुमार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (123) के टेस्ट कैरियर के 20वें शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ  सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट की पहली पारी में 77 रन बढ़त बना ली है। पहला टेस्ट हार चुके ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में अब तक बांग्लादेश के खिलाफ  बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश को पहली पारी में 305 रन पर समेटने के बाद डेविड वॉर्नर, पीटर हैंड्सकॉम्ब (82) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (58) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 377 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन


बारिश से प्रभावित इस मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर स्टीव ओ कीफ आठ रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि लियोन को अभी अपना खाता खोलना है। वॉर्नर ने 234 गेंदों पर सात चौके लगाए जबकि हैंड्सकॉम्ब ने अपनी अर्द्धशतकीय पारी में 144 गेंदों पर छह चौके जडे़। दोनों ने तीसरे विकेट पर 152 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed