{"_id":"5b6686e04f1c1bb37b8b649c","slug":"bangladesh-beat-west-indies-in-second-t20-by-12-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 12 रन से हराया, तमीम इकबाल ने जड़ा तेज अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 12 रन से हराया, तमीम इकबाल ने जड़ा तेज अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
bangladesh vs west indies
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान साकिब अल हसन के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 74 जबकि साकिब ने 60 रन की पारी खेली जिससे बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
साकिब ने इसके बाद गेंदबाजी ने भी कमाल करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए। नजमुल इस्लाम (28 रन पर तीन विकेट) और मुस्तफिजुर रहमान (50 रन पर तीन विकेट) ने भी तीन-तीन विकेट हासिल किए जिससे वेस्टइंडीज की टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
बाएं हाथ के स्पिनर नजमुल के पारी के अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी लेकिन इस ओवर में सिर्फ दो रन बने। बांग्लादेश ने इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार पांच हार के क्रम को भी तोड़ दिया, जिसकी शुरुआती मार्च में कोलंबो में भारत के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में हार के साथ हुई थी।
विज्ञापन
इससे पहले बांग्लदेश ने अपने दो सबसे अनुभवी खिलाड़ियों की बदौलत अच्छा स्कोर खड़ा किया। तमीम ने 74 गेंद की पारी के दौरान 44 गेंद का सामना करते हुए चार छक्के और छह चौके मारे। साकिब ने 38 गेंद का सामना करते हुए एक छक्का और नौ चौके मारे।
स्पिनर एश्ले नर्स (25 रन पर दो विकेट) ने वेस्टइंडीज को एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाते हुए दो विकेट जल्दी हासिल किए। कीमो पाल (39 रन पर दो विकेट) ने इसके बाद सौम्य सरकार को पवेलियन भेजकर आठवें ओवर में बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 48 रन किया।
साकिब और तमीम ने इसके बाद 8 . 2 ओवर में चौथे विकेट के लिए 90 रन जोड़कर पारी को संवारा। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर (43) और रोवमैन पावेल (43) की उम्दा पारियों के बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।