फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh all-rounder Shakib Al Hasan fails bowling reassessment test Champions Trophy place in doubt
WI Inning
236/3 (34.5 ov)
Target: 352
Shai Hope 103(106)*
Keemo Paul 18 (16)
WI need 116 runs in 15.1 remaining overs

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बांग्लादेश को लगा झटका, शाकिब गेंदबाजी टेस्ट में फिर विफल

Sun, 12 Jan 2025 12:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 12 Jan 2025 12:41 PM IST
सार

गेंदबाजी एक्शन अवैध पाए जाने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शाकिब पर प्रतिबंध लगा दिया था और इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भी कार्रवाई करते हुए सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन
Bangladesh all-rounder Shakib Al Hasan fails bowling reassessment test Champions Trophy place in doubt
शाकिब अल हसन - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि वह एक बार फिर गेंदबाजी टेस्ट में फेल हो गए हैं।  37 वर्षीय ऑलराउंडर ने पिछले साल सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए एक मैच खेला था। इस दौरान मैदानी अंपायर ने उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया था और रिपोर्ट की थी। सितंबर में लाफबॉरो विश्वविद्यालय में एक स्वतंत्र परीक्षण से शाकिब के गेंदबाजी एक्शन के अवैध होने की पुष्टि हुई थी। 
विज्ञापन

शाकिब ने पिछले महीने चेन्नई में दिया टेस्ट 
गेंदबाजी एक्शन अवैध पाए जाने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शाकिब पर प्रतिबंध लगा दिया था और इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भी कार्रवाई करते हुए सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंध लगा था। शाकिब ने फिर चेन्नई में टेस्ट दिया, लेकिन यहां भी नतीजा नकारात्मक ही आया।  शाकिब के गेंदबाजी एक्शन पर नई जांच पिछले महीने चेन्नई के रामचंद्र खेल विज्ञान केंद्र में हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीबी ने एक बयान में कहा, 'लॉफबॉरो यूनिवर्सिटी द्वारा शाकिब पर लगाया निलंबन जारी रहेगा। निलंबन की समाप्ति के लिए एक सफल जांच की जरूरत है। शाकिब गेंदबाजी करने के योग्य नहीं हैं लेकिन वह एक बल्लेबाज के रूप में सभी प्रारूप खेल सकते हैं।' शाकिब का यह जारी निलंबन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश के दल को भी प्रभावित कर सकता है क्योंकि तीन जनवरी को ही बीसीबी अध्यक्ष फारूक अहमद ने शाकिब की टीम में वापसी की इच्छा जाहिर की थी। 
विज्ञापन

अक्तूबर 2024 में खेला आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 
वहीं ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो भी शाकिब को वनडे टीम में शामिल किए जाने के पक्ष में हैं। बीसीबी ने घोषणा की है कि वह रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश टीम का एलान करेगा। भारत के खिलाफ सितंबर-अक्तूबर 2024 में दो टेस्ट खेलने के बाद से ही शाकिब ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। इसके बाद वह बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के चलते स्वदेश वापस नहीं जा पाए थे। शाकिब ने अपना पिछला वनडे 2023 के वनडे विश्व कप में खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed