{"_id":"68c3f96babe21df17d05eb2d","slug":"ban-vs-sl-t20-asia-cup-2025-match-playing-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BAN vs SL T20 Asia Cup Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी बांग्लादेश की टीम, श्रीलंका से होगा सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs SL T20 Asia Cup Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी बांग्लादेश की टीम, श्रीलंका से होगा सामना
Fri, 12 Sep 2025 04:15 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 12 Sep 2025 04:15 PM IST
सार
Bangladesh vs Sri Lanka T20 Asia Cup 2025 Playing 11 Prediction: एशिया कप खिताब की तलाश में लगे बांग्लादेश के अभियान की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान लिटन दास ने 59 रन की पारी की मदद से बांग्लादेश ने हांगकांग पर सात विकेट से जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने इस मैच में भले ही आसानी से जीत हासिल की लेकिन कुछ ऐसे विभाग हैं जिनमें उसकी कमजोरी खुलकर सामने आई। इनमें गेंदबाजी विभाग प्रमुख है।
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- फोटो : BengalTigers(x)/ANI
विस्तार
अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग पर आसान जीत से उत्साहित बांग्लादेश की टीम शुक्रवार को एशिया कप के ग्रुप बी मुकाबले में छह बार के चैंपियन श्रीलंका से भिड़ेगी, जो इस मुश्किल ग्रुप का भाग्य तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। एशिया कप खिताब की तलाश में लगे बांग्लादेश के अभियान की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान लिटन दास ने 59 रन की पारी की मदद से बांग्लादेश ने हांगकांग पर सात विकेट से जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने इस मैच में भले ही आसानी से जीत हासिल की लेकिन कुछ ऐसे विभाग हैं जिनमें उसकी कमजोरी खुलकर सामने आई। इनमें गेंदबाजी विभाग प्रमुख है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और लेग स्पिनर रिशाद हुसैन विकेट लेने के बावजूद रन लुटा बैठे।
विज्ञापन
बांग्लादेश के सामने श्रीलंका की चुनौती
श्रीलंका के खिलाफ ऐसी कोई भी गलती बांग्लादेश को भारी पड़ सकती है। श्रीलंका की टीम तीनों विभाग में संतुलित नजर आती है और बांग्लादेश को इसकी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। चरिथ असलांका की अगुवाई में श्रीलंका ने एक मजबूत टीम तैयार की है जिसमें शीर्ष क्रम की मजबूती, मध्य क्रम की ताकत और संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थितियों के लिए अनुकूल स्पिन आक्रमण शामिल है। पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा शीर्ष क्रम में स्थिरता प्रदान करते हैं, जबकि असलांका, दासुन शनाका और कामिन्दु मेंडिस की मौजूदगी में श्रीलंका की बल्लेबाजी की गहराई का पता चलता है।

तीन साल बाद मिला जनिथ लियानागे को मिला मौका
श्रीलंका ने मध्यक्रम के बल्लेबाज जनिथ लियानागे को भी टीम में शामिल किया है। उन्हें तीन साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी का मौका मिला है। उन्होंने हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 70 रन की मैच विजेता पारी खेली थी। स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा की वापसी से टीम को और मजबूती मिली है, जो हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर चुके हैं। यूएई की धीमी पिचों पर श्रीलंका के स्पिनर हसरंगा, महीश तीक्षणा और दुनिथ वेल्लालेज प्रभावी साबित हो सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना गेंद से विविधता प्रदान करते हैं।

लिटन-हृदोय से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
बांग्लादेश की टीम लिटन और तौहीद ह्रदोय से अपने बल्लेबाजी फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद करेगी। उसे गेंदबाजी में तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का नई गेंद के साथ और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। अफगानिस्तान नेट रन रेट के आधार पर बांग्लादेश से काफी आगे है, इसलिए यह मुकाबला अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। प्रत्येक ग्रुप से केवल दो टीमें ही आगे बढ़ सकती हैं। ऐसे में अगर तीन टीमों के अंक समान रहते हैं तो नेट रन रेट निर्णायक साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों पर अब बड़े अंतर से जीत हासिल करने का दबाव होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
बांग्लादेश: परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, शमीम हुसैन, तौहीद हृदोय, जाकिर अली, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, महीश तीक्षणा, नुवान तुषारा।