फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs PAK Pakistan Pacer Shaheen Afridi throws and injured Afif hossain during 2nd t20i

VIDEO: बांग्लादेशी बल्लेबाज ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर जड़ा छक्का तो पाकिस्तानी गेंदबाज ने खोया आपा, गेंद मारकर किया घायल

Sat, 20 Nov 2021 09:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Nov 2021 09:05 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में शाहीन ने बेहद गिरी हुई हरकत की और क्रिकेट को शर्मसार करने की कोशिश की। पाकिस्तानी गेंदबाज ने बांग्लादेशी बल्लेबाज अफीफ हुसैन को जानबूझकर गेंद मार दी, जिसकी वजह अफीफ पिच पर ही गिर गए और दर्द से कराहने लगे।

विज्ञापन
BAN vs PAK Pakistan Pacer Shaheen Afridi throws and injured Afif hossain during 2nd t20i
शाहिन अफरीदी - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी इन दिनों अपने गुस्से पर काबू पाने में नाकाम हो रहे हैं, जिसका असर उनके प्रदर्शन और व्यवहार पर दिख रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में शाहीन ने बेहद गिरी हुई हरकत की और क्रिकेट को शर्मसार करने की कोशिश की। पाकिस्तानी गेंदबाज ने बांग्लादेशी बल्लेबाज अफीफ हुसैन को जानबूझकर गेंद मार दी, जिसकी वजह अफीफ पिच पर ही गिर गए और दर्द से कराहने लगे। अफरीदी ने उन्हें गेंद भी तब मारी जब वे क्रीज के अंदर खड़े थे।

विज्ञापन


पाकिस्तानी गेंदबाज की एक गेंद को अफीफ ने रक्षात्मक तरीके से शाहीन की तरफ खेला। गेंद जैसे ही शाहीन के पास पहुंची उन्होंने तुरंत उसे उठाकर गुस्से में अफीक की तरफ तेजी से फेंक दिया। इसके बाद अफीफ वहीं पिच पर गिर गए। इस पूरे मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन




दरअसल, मैच के तीसरे ओवर में अफरीदी की दूसरी गेंद पर अफीफ ने जोरदार छक्का लगाया था। इसके बाद अफरीदी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने अगली गेंद अफीफ हुसैन के पैर पर फेंकी। इसके बाद कप्तान बाबर आजम और अफरीदी ने खुद भी उनका हालचाल पूछा। कुछ देर में वे ठीक हुए और फिर बल्लेबाजी करने लगे।

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी शाहीन अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए थे, वह हसन अली द्वारा कैच छोड़े जाने के बाद लाइन लेंथ से भटक गए थे। इसका खमियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा जब मैथ्यू वेड ने लगातार तीन छक्के जड़ दिए थे। इन तीन छक्कों की वजह पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed