{"_id":"621ce1d7787bb31a0763b0b9","slug":"ban-vs-afg-afghanistan-rashid-khan-second-fastest-to-150-odi-wickets-leaving-behind-bowlers-like-starc-brett-lee","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAN vs AFG: अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम एक और रिकॉर्ड, स्टार्क-ब्रेट ली जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs AFG: अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम एक और रिकॉर्ड, स्टार्क-ब्रेट ली जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ा
Mon, 28 Feb 2022 08:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 28 Feb 2022 08:23 PM IST
सार
तीसरे वनडे मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवर में 192 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 40.1 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन बनाकर मैच जीत गई।
विज्ञापन
राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की टीम फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों देशों के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को बांग्लादेश की टीम ने 2-1 से अपने नाम किया। चटगांव में सोमवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में अफगानिस्तान ने सात विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने तीन विकेट लिए।
राशिद खान ने बनाया रिकॉर्ड
ऐसा करते ही राशिद ने एक रिकॉर्ड भी बनाया। वह वनडे में पारियों के हिसाब से सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलेन मुश्ताक के नाम है। उन्होंने 75 पारियों में 150 विकेट पूरे किए थे।
विज्ञापन
राशिद ने इन गेंदबाजों को पीछे छोड़ा
राशिद ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, ब्रेट ली और श्रीलंका के अजंता मेंडिस और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क ने वनडे में 77 पारियों में 150 विकेट पूरे किए थे। वहीं, ब्रेट ली को इसके लिए 80 पारियां लगी थीं। मेंडिस और बोल्ट ने 81 पारी में ऐसा किया था।
तीसरे वनडे मैच की रिपोर्ट कार्ड
तीसरे वनडे मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवर में 192 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 40.1 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन बनाकर मैच जीत गई। बांग्लादेश ने पहला वनडे चार विकेट और दूसरा वनडे 88 रन से जीता था।

View this post on Instagram