फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN v ZIM: Mahmudulla, Mhithun steady Bangladesh after early trouble

BANvZIM: महमदुल्लाह ने आठ साल बाद जड़ा टेस्ट शतक, जिंबाब्वे को मिला 443 रन का लक्ष्य

Wed, 14 Nov 2018 05:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
BAN v ZIM: Mahmudulla, Mhithun steady Bangladesh after early trouble
महमूदुल्लाह रियाद ने आठ साल से भी अधिक समय में पहला शतक जड़ा जिससे बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को 443 रन का लक्ष्य देने के बाद दूसरे टेस्ट के चौथे दिन बुधवार को यहां मेहमान टीम का स्कोर दो विकेट पर 76 रन कर दिया।
विज्ञापन


महमूदुल्लाह ने 122 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली जिससे बांग्लादेश ने दूसरी पारी छह विकेट पर 224 रन बनाकर घोषित की।

ब्रायन चारी (43) और कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा (25) ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़कर जिंबाब्वे को अच्छी शुरुआत दिलाई। 

आफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने मसाकाद्जा को मोमीनुल हक के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। इससे पहले पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज खालिद अहमद की गेंद पर मिराज ने मसाकाद्जा को जीवनदान भी दिया था जब वह पांच रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन


स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने ब्रायन चारी को पवेलियन भेजकर बांग्लादेश को दूसरी सफलता दिलाई। मिराज ने ब्रायन का कैच भी उस समय टपकाया था जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने पर पहली पारी के शतकवीर ब्रायन टेलर चार जबकि सीन विलियम्स दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

जिंबाब्वे को अब भी जीत के लिए 367 रन की दरकार है और उसके लिए मैच जीतना या ड्रा कराना आसान नहीं होगा। टीम अगर इस मैच को ड्रा भी करा लेती है तो सात साल में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने में सफल रहेगी।

बांग्लादेश ने इससे पहले चाय के विश्राम के समय अपनी पारी घोषित की जिससे पहले महमूदुल्लाह ने लेग स्पिनर ब्रेंडन मावुता पर दो रन के साथ शतक पूरा किया। महमूदुल्लाह ने इससे पहले अपना एकमात्र शतक 2010 में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था।


महमूदुल्लाह ने उस समय बांग्लादेश की पारी को संभाला जब टीम 25 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। उन्होंने पदार्पण कर रहे मोहम्मद मिथुन के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी भी की। मिथुन ने 110 गेंद में 67 रन बनाए। महमूदुल्लाह ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed