फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज ही के दिन फेंकी गई थी बॉल ऑफ द सेंचुरी, घूमती गेंद से पूरी दुनिया खा गई थी चकमा

Thu, 04 Jun 2020 05:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Jun 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Ball of the century: On this day in 1993 Shane Warne delivers a beauty
शेन वार्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी - फोटो : ट्विटर

आज से 27 साल पहले क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसी अद्भुत गेंद फेंकी गई थी जिसे बॉल ऑफ द सेंचुरी मान लिया गया। फिरकी गेंदबाजी के जादूगर कहे जाने वाले महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न ने आज ही के दिन इंग्लैंड के खिलाफ वह करिश्मा किया था।

Ball of the century: On this day in 1993 Shane Warne delivers a beauty

शेन वार्न को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के फलक पर आए डेढ़ साल हो चुके थे और यह युवा खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने में जुटा था। शुरुआती करियर का सबसे बेहतरीन पल उस समय आया जब मई 1993 में वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ एशेज सीरीज खेलने इंग्लैंड का दौरा करने पहुंचे।

Ball of the century: On this day in 1993 Shane Warne delivers a beauty
शेन वार्न - फोटो : social Media

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस दौरे पर छह टेस्ट मैच की एशेज सीरीज खेली गई। मैनचेस्टर में श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शेन वार्न ने अपने पहले ही स्पेल की पहली ही गेंद ऐसी डाली जो क्रिकेट इतिहास में अमर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ball of the century: On this day in 1993 Shane Warne delivers a beauty
बॉल ऑफ द सेंचुरी - फोटो : ट्विटर

यह ऐसी गेंद रही जिस पर आउट होने के बाद बल्लेबाज क्रीज पर डटा रहा और उसे उम्मीद थी कि अंपायर उन्हें नॉटआउट करार देगा, लेकिन इस गेंद से हतप्रभ अंपायर भी कुछ नहीं बोल सका और महान बल्लेबाल माइक गेटिंग को पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Ball of the century: On this day in 1993 Shane Warne delivers a beauty
शेन वार्न ने इंग्लैंड के महान बल्लेबाज माइक गेटिंग को अपनी पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। गेटिंग चार रन पर खेल रहे थे और वार्न का सामना करने को तैयार थे। एशेज सीरीज की अपनी पहली गेंद पर दाएं हाथ के 'लेगी' वार्न ने दाएं हाथ के बल्लेबाज गेटिंग को लेग साइड पर गेंद डाली। बॉल लेफ्ट लेग फारवर्ड दिशा में बाहर जाती दिखी और बल्लेबाज ने इस छोड़ना बेहतर समझा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed