फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहुबली की एक्ट्रेस से भी जुड़ चुका है इस शादीशुदा पाकिस्तानी क्रिकेटर का नाम, जमकर हुआ था बवाल

Thu, 18 Jul 2019 06:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 18 Jul 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Cricket News: Bahubali actress Tamannaah Bhatia afair rumor with Pakistani cricketer Abdul Razzaq
अब्दुल रज्जाक और तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में शादी के बाद अपने नाजायज संबंधों पर खुलासा कर सनसनी फैला दी। अपने हरफनमौला खेल से टीम को संतुलन देते हुए अनगिनत मैच दिलवाने वाले रज्जाक जब दुनिया के सामने टीवी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से पर्दा उठा रहे थे, तब लोगों के जेहन में एक बार फिर से तमन्ना भाटिया तैरनी शुरू कर चुकी होगी।

Cricket News: Bahubali actress Tamannaah Bhatia afair rumor with Pakistani cricketer Abdul Razzaq
अब्दुल रज्जाक - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2013 में आखिरी मैच खेलने वाले रज्जाक ने करियर की शुरूआत 1996 में की थी। इस दौरान कुल 265 वनडे मैच में 29.70 की औसत से 5,080 रन और 269 विकेट लेने वाले अब्दुल रज्जाक का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ भी जुड़ चुका है।

Cricket News: Bahubali actress Tamannaah Bhatia afair rumor with Pakistani cricketer Abdul Razzaq
अब्दुल रज्जाक - फोटो : सोशल मीडिया

अगस्त 2013 में अब्दुल रज्जाक और तमन्ना की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक ज्वेलरी शॉप में नेकलेस खरीदते दिख रहे थे। खबरें ये भी आई थीं कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है और दोनों शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket News: Bahubali actress Tamannaah Bhatia afair rumor with Pakistani cricketer Abdul Razzaq
abdur razzaq

रज्जाक के इस अफेयर ने विश्व क्रिकेट में इसलिए हंगामा मचा दिया था, क्योंकि वह शादीशुदा हैं। हालांकि, रज्जाक और तमन्ना उस ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। रज्जाक ने तमन्ना के साथ अपने अफेयर की खबरों को नकार दिया था।

विज्ञापन
Cricket News: Bahubali actress Tamannaah Bhatia afair rumor with Pakistani cricketer Abdul Razzaq
अब्दुल रज्जाक - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार फिर रज्जाक अपने इन्हीं अफेयर्स के वजह से चर्चाओं में हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिन से इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां अब्दुल रज्जाक ने कहा कि शादी के बाद भी उनके 5 से 6 लड़कियों के साथ एक्सट्रा मैरेटियल अफेयर थे। हैरानी की बात ये है कि रज्जाक ये बात काफी खुश होकर बता रहे थे और उन्हें इस बात पर काफी गर्व भी हो रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed