फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: एकमात्र टी-20 वर्ल्ड कप विजेता पाकिस्तानी कप्तान, तानाशाह मानते थे साथी खिलाड़ी

Fri, 29 Nov 2019 04:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 29 Nov 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
B'Day Spcl: Younis Khan The Only Pakistan captain to lift world T-20 trophy
यूनुस खान - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान के राहुल द्रविड़ कहलाए जाने वाले यूनुस खान का आज जन्मदिन है। 29 नवबंर को 1975 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जन्में यूनुस आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। विपरित हालातों में पिच पर अंगद की तरह डटकर खड़े हो जाने की काबिलियत ही यूनुस को दूसरों से अलग बनाती है। फरवरी 2000 में रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत शतक (107) के साथ की थी, लेकिन टीम में तीसरे क्रम पर अपनी जगह पक्की करने में उन्हें चार साल लग गए थे।

B'Day Spcl: Younis Khan The Only Pakistan captain to lift world T-20 trophy
यूनुस खान - फोटो : getty

यूनुस वैसे तो बड़े फॉर्मेट के खिलाड़ी थे, लेकिन उन्होंने अपने नेतृत्व में पाकिस्तान को 2009 टी-20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था। पाकिस्तान ने लॉर्ड्स में श्रीलंका को रौंदते हुए यह करिश्मा किया था। अगले ही साल उन्हें टीम में फूट डालने के चलते पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ी और उन पर बैन लगा, लेकिन कुछ समय बाद ही यह बैन हटा दिया गया।

B'Day Spcl: Younis Khan The Only Pakistan captain to lift world T-20 trophy
यूनुस खान - फोटो : Dawn

यूनुस ने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों में 88.06 की औसत से 1321 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 5 शतक लगाए जिनमें एक दोहरा शतक (267) भी शामिल था। वे पाकिस्तान की तरफ से तिहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने जब उन्होंने फरवरी 2009 में कराची में श्रीलंका के खिलाफ 313 रन बनाते हुए यह कमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day Spcl: Younis Khan The Only Pakistan captain to lift world T-20 trophy
यूनुस खान

यूनुस खान पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने 118 टेस्ट मैचों के करियर में 34 शतकों की मदद से 10099 रन बनाए और वे उन्होंने 265 इंटरनेशनल वन-डे मैचों में 31.24 की औसत से 7249 रन बनाए। वे 25 इंटरनेशनल टी-20 मैच भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच मई 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वे अपने देश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले कप्तान हैं।

विज्ञापन
B'Day Spcl: Younis Khan The Only Pakistan captain to lift world T-20 trophy
यूनुस खान - फोटो : ट्विटर

यूनुस ने मैच फिक्सिंग के आरोपों के कारण कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। सलमान बट जहां यूनुस को कप्तान बनाए रखना चाहते थे तो पीसीबी संचालन परिषद के सदस्य ने इस क्रिकेटर को तानाशाह करार देते हुए कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी में उनके कुछ फैसले सवाल खड़े करते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने सीनियर साथियों की एक नहीं सुनी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed