फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच फिक्सिंग में होगी पूछताछ..आज ही हैट्रिक समेत एक ओवर में 5 विकेट लेकर इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

Fri, 29 Nov 2019 04:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 29 Nov 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Abhimanyu Mithun take hat trick in syed mushtaq ali trophy against Hariyana
Abhimanyu Mithun - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक और हरियाणा के बीच शुक्रवार खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइलन में को कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक विकेट चटकाया है। मिथुन ने हरियाणा की पारी के आखिरी ओवर में पांच विकेट चटकाए और चार गेंदों पर लगातार चार बार हरियाणा के बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरी। 2019 में उनकी यह दूसरी हैट्रिक है।

Abhimanyu Mithun take hat trick in syed mushtaq ali trophy against Hariyana
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : social media

पांच अक्तूबर 1989 को बंगलुरु में जन्मे टीम इंडिया और कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने इस पहले अपने जन्मदिन के दिन ही तमिलनाडु के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए पारी के 50वें ओवर में हैट्रिक लेकर इतिहास रच था। इस पारी में भी उन्होंने कुल पांच विकेट अपने नाम किए थे और वह विजय हजारे ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले कर्नाटक के पहले गेंदबाज बने थे।

Abhimanyu Mithun take hat trick in syed mushtaq ali trophy against Hariyana
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : social media

कर्नाटक के लिए विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन का क्रिकेटिंग सफर आसान नहीं रहा है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मिथुन शुरुआत में जैवलिन थ्रोअर थे। उन्होंने राज्य स्तर पर भी इस खेल में हाथ आजमाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhimanyu Mithun take hat trick in syed mushtaq ali trophy against Hariyana
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : social media

अभिमन्यु मिथुन ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए तीन बार हैट्रिक लिया है। पहली बार उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ साल 2009 में हैट्रिक चटकाई थी। दूसरी दफा इसी साल विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ इस प्रदर्शन को दोहराया था। तीसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक ली है। घरेलू क्रिकेट में तीन बार हैट्रिक लेने वाले वह पहले गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
Abhimanyu Mithun take hat trick in syed mushtaq ali trophy against Hariyana
Karnataka Premier League - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रहे अभिमन्यु मिथुन को केपीएल में हुई सट्टेबाजी के मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। संयुक्त कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने बताया कि मिथुन से सीसीबी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। मिथुन से कर्नाटक प्रीमियर लीग के पिछले सत्र से जुड़े कुछ सवाल पूछें जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed