फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Azadi ka Amrit Mahotsav Governments letter to BCCI for India vs Rest of the World XI match on occasion 75th years of Independence day

Azadi ka Amrit Mahotsav: सरकार का BCCI को पत्र, आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर शेष विश्व इलेवन से खेले मैच

Sun, 10 Jul 2022 05:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Jul 2022 05:14 PM IST
सार

बोर्ड को संस्कृति मंत्रालय ने यह प्रस्ताव भेजा है। मंत्रालय बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है ताकि शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशों के लोकप्रिय क्रिकेटरों को 'आजादी का अमृत महोत्सव अभियान' का हिस्सा बनाया जा सके।

विज्ञापन
Azadi ka Amrit Mahotsav Governments letter to BCCI for India vs Rest of the World XI match on occasion 75th years of Independence day
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत और शेष विश्व इलेवन के बीच 22 अगस्त को एक क्रिकेट मैच आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड को संस्कृति मंत्रालय ने यह प्रस्ताव भेजा है। मंत्रालय बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है ताकि शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशों के लोकप्रिय क्रिकेटरों को 'आजादी का अमृत महोत्सव अभियान' का हिस्सा बनाया जा सके।
विज्ञापन


बीसीसीआई के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि इस समय प्रस्ताव पर अभी भी चर्चा की जा रही है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जोड़ने से पहले कई मामलों को सुलझाने की जरूरत होगी। सूत्र ने कहा, ''हमें 22 अगस्त को भारत एकादश और विश्व एकादश के बीच एक क्रिकेट मैच आयोजित करने के लिए सरकार से एक प्रस्ताव मिला है। शेष विश्व टीम के लिए हमें कम से कम 13-14 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की आवश्यकता होगी। उनकी उपलब्धता पर काम करने की जरूरत है।''
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को लेकर चिंता
उन्होंने कहा कि उस समय इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट चल रहा होगा और कैरेबियन प्रीमियर लीग भी शुरू होगी। बीसीसीआई इस बात की जांच कर रहा है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उनकी भागीदारी के लिए आर्थिक रूप से मुआवजा देना होगा या नहीं। जहां तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का सवाल है, बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी आईसीसी वार्षिक सम्मेलन (22-26 जुलाई) के लिए बर्मिंघम में होंगे। जहां वे भारत में मैच के लिए अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने के लिए अन्य बोर्ड के अधिकारियों से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष भारतीय खिलाड़ी ले सकते हैं हिस्सा
सूत्र ने कहा कि भारतीय टीम के शीर्ष सितारों को मैच से जोड़ने में कोई समस्या नहीं होगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज 20 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। कुछ खिलाड़ी 22 अगस्त तक आ पाएंगे। ऐसे में वह उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। हालांकि, विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे शीर्ष खिलाड़ी  जिम्बाब्वे नहीं जाने वाले हैं। सभी श्रीलंका में 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए रवाना होने से पहले उपलब्ध होंगे।

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि सभी भारतीय खिलाड़ियों से अनुरोध किया जाएगा और उनके मैच के लिए टीम में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को कुछ समझाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस समय चिंता का कारण विश्व एकादश टीम की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।


कहां खेला जाएगा मैच?
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मैच को अंतरराष्ट्रीय टी20 का दर्जा मिलेगा या मैत्रीपूर्ण। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि भी नहीं हुई है कि मैच कहां होगा। अगर मैच आयोजित किया जाता है तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed