फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Axar Patel told how Ricky ponting speech turned DC players thinking and won match against PBKS

DC vs PBKS: रिकी पोंटिंग की एक स्पीच ने बदली खिलाड़ियों की मानसिकता, अक्षर ने बताया कैसे मैच के लिए तैयार हुए खिलाड़ी

Thu, 21 Apr 2022 04:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 04:37 PM IST
सार

कोरोना से जूझ रही दिल्ली के खिलाड़ी मैच से पहले परेशान थे और उनके लिए मजबूत पंजाब को हराना आसान नहीं था, लेकिन रिकी पोंटिंग की स्पीच ने खिलाड़ियों में मनोबल भरा। इसके बाद दिल्ली ने सीजन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 
 

विज्ञापन
Axar Patel told how Ricky ponting speech turned DC players thinking and won match against PBKS
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली की टीम मुश्किलों में थी। टीम के छह सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके थे, जिसमें दो विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे। मैच के लिए पहले से तय मैदान भी बदला जा चुका था और पुणे की बजाय यह मैच मुंबई में कराया जा रहा था। इस सीजन दिल्ली का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं था और पंजाब की टीम में विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार थी। इन सब के बावजूद दिल्ली ने यह मैच बड़े अंतर से अपने नाम किया। दिल्ली ने 57 गेंद शेष रहते पंजाब को नौ विकेट से हराया। बची हुई गेंदों के लिहाज से यह इस सीजन की सबसे बड़ी जीत थी। 
विज्ञापन


इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने पंजाब को 115 रन पर रोका और 10.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। पंजाब ने इस मैच में सीजन का सबसे छोटा स्कोर बनाया था। दिल्ली के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इस मैच में दो अहम विकेट अपने नाम किए और टीम की जीत में योगदान दिया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि दिल्ली के इस शानदार प्रदर्शन में कोच पोंटिंग का हाथ सबसे ज्यादा था, जिन्होंने मैच से ठीक पहले खिलाड़ियों को प्रेरित किया था। 
विज्ञापन

पोंटिंग ने भरा खिलाड़ियों में हौंसला
अक्षर ने बताया कि मैच से कुछ घंटे पहले टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों में हौंसला भरा था और दिल्ली की पूरी टीम के साथ बात की थी। उनकी बातों ने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और दिल्ली ने मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अक्षर ने मैच के बाद कहा "हम क्वारंटीन थे और हमने दो-तीन दिन बाद प्रैक्टिस शुरू की थी। उन्होंने हमसे कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं। हमें मैच खेलना है। आप सोच सकते हैं कि हमारे साथी कोरोना संक्रमित हैं और तैयारी नहीं हुई है या आप सोच सकते हैं कि ये चीजें हमारे बस में नहीं हैं और हमें हर हाल में पूरी ताकत के साथ जीत का प्रयास करना चाहिए।"

उन्होंने आगे बताया कि उनकी टीम मैच पर ध्यान दे रही थी और उसी हिसाब से प्लान बनाया। इसी स्पीच के चलते दिल्ली के खिलाड़ियों के अंदर मैच जीतने का हौंसला आया। 

कुलदीप का लय में लौटना सुखद
अक्षर ने आगे कहा कि दिल्ली की टीम ने उन्हें वो आत्मविश्वास दिया, जिसकी उन्हें जरूरत थी। कुलदीप के लिए पिछला आईपीएल बहुत ही खराब रहा था। इस साल वो कोलकाता की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि टीम का माहौल बहुत जरूरी है। कुलदीप को विश्वास की जरूरत थी। जब आपका एक या दो सीजन अच्छा नहीं जाता तो आपके अंदर विश्वास कम होता है। इस वजह से कप्तान पंत, अक्षर और कोच पोंटिंग ने उन्हें विश्वास दिया, जो कि बहुत जरूरी था। कुलदीप को अभ्यास मैच के दौरान बताया गया था कि वो सभी मैच खेलेंगे और उन्हें अपने प्रदर्शन की चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

अक्षर ने आगे कहा कि जब आपको पता होता है कि आप सभी मैच खेल रहे तो आपको अपनी गेंदबाजी में ध्यान देने की जरूरत होती है। फिलहाल कुलदीप के साथ यही हो रहा है। वो अब अपनी गेंदबाजी में ध्यान दे रहे हैं और विकेट चटका रहे हैं। अक्षर के लिए उनके साथ गेंदबाजी करना काफी आसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed