फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'Avoid complacency and comfort', Steve Waugh advice to Rohit Sharma on captaincy and future in Tests IPL

Rohit Sharma: 'आत्ममुग्धता और आराम से बचें', कप्तानी और टेस्ट में भविष्य पर इस महान क्रिकेटर की रोहित को सलाह

Tue, 22 Apr 2025 11:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Apr 2025 11:27 AM IST
सार

भारत का अगला असाइनमेंट इंग्लैंड के खिलाफ जून में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है। इस सीरीज की शुरुआत के साथ टीम इंडिया अपने 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की शुरुआत करेगी। उससे पहले महान स्टीव वॉ ने रोहित को सलाह दी है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
'Avoid complacency and comfort', Steve Waugh advice to Rohit Sharma on captaincy and future in Tests IPL
स्टीव वॉ और रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और फिर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद से कप्तान रोहित शर्मा की क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में खेलने को लेकर खूब आलोचना हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बातें भी सामने आईं कि रोहित टेस्ट को अलविदा कह देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने खुद इसका खंडन किया। अब 37 साल के रोहित को ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ ने टेस्ट को लेकर सलाह दी है। स्टीव वॉ का मानना है कि आलोचनाओं का सामना कर रहे रोहित को अगर भारतीय क्रिकेट की सेवा करना जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें आत्ममुग्ध नहीं होना चाहिए और आराम नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


भारत का अगला असाइनमेंट इंग्लैंड के खिलाफ जून में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है। इस सीरीज की शुरुआत के साथ टीम इंडिया अपने 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की शुरुआत करेगी। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि रोहित को इस सीरीज के लिए कप्तानी से हटा दिया जाएगा और जसप्रीत बुमराह को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। रोहित के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वॉ ने कहा कि भारत की कप्तानी का फैसला रोहित को खुद करना चाहिए।
विज्ञापन


KKR vs GT: बल्लेबाजों के लगातार विफल होने पर भड़के कप्तान रहाणे, कहा- बीच के ओवरों में बेहतर बैटिंग की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'कप्तानी का फैसला रोहित को खुद करना चाहिए'
स्टीव वॉ ने कहा, 'कप्तानी का फैसला पूरी तरह से उन पर निर्भर है। वह अकेले ही इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। उन्हें खुद को आईने में देखना होगा और कहना होगा कि क्या मैं अब भी कप्तान बनना चाहता हूं या भारत के लिए खेलना चाहता हूं? क्या मैं प्रतिबद्ध हूं? क्या मैं इसके लिए पर्याप्त समय और प्रयास कर रहा हूं? अपने देश के लिए खेलना एक सौभाग्य और सम्मान की बात है।'

'आप आत्मसंतुष्ट या आराम से नहीं रह सकते'
'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी' के सदस्य वॉ ने कहा, 'आप आत्मसंतुष्ट या आराम से नहीं रह सकते।' रोहित 30 अप्रैल को 38 वर्ष के हो जाएंगे। बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली तीन टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन खराब रहा था। उन्होंने खराब फॉर्म का हवाला देते हुए इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से बाहर होने का फैसला किया था। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में 3-0 से और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2025: 'शुभमन गिल में महान कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद', राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के कैप्टन की तारीफ की

केंद्रीय अनुबंध में रोहित-विराट ए+ ग्रेड में बरकरार
सोमवार को बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध की सूची जारी की थी। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की ए+ श्रेणी में बरकरार रखा गया। रोहित, विराट और जडेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इन्हें ग्रेड-ए+ में बरकरार रखा गया है। यानी ये तीनों आगे कुछ समय तक बीसीसीआई के प्लान में होंगे। यह अनुबंध एक अक्तूबर 2024 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक के लिए है।

रोहित के साथ कोहली की भी हुई थी आलोचना
रोहित ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन मैचों और पांच पारियों में 6.20 की औसत से 31 रन बना पाए थे। वहीं, कोहली पांच मैचों और नौ पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बना सके थे। वहीं, न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर भी दोनों का बल्ला नहीं चला था। इस सीरीज में कोहली तीन मैचों की छह पारियों में 15.50 की औसत से 93 रन और रोहित छह पारियों में 15.17 की औसत से 91 रन बना पाए थे।

BCCI Annual Contract: केंद्रीय अनुबंध में ईशान-श्रेयस की वापसी, पंत को फायदा; रोहित-विराट ग्रेड ए+ में बरकरार

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है
आईपीएल के बाद भारत की अगली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ है। यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इसकी शुरुआत 20 जून से होगी। पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में, तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन में, चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में और पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed