फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025, KKR vs GT Captain Rahane on continuous failure of batters, said- better batting expected middle over

KKR vs GT: बल्लेबाजों के लगातार विफल होने पर भड़के कप्तान रहाणे, कहा- बीच के ओवरों में बेहतर बैटिंग की उम्मीद

Tue, 22 Apr 2025 10:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Apr 2025 10:33 AM IST
सार

हार के बाद रहाणे ने कहा कि उन्हें लगा था कि इस पिच पर 199 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। रहाणे ने 36 गेंद पर 50 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन कोलकाता को जीत दिलाने के लिए यह काफी नहीं था। बाकी कोई बल्लेबाज नहीं चल सका।

विज्ञापन
IPL 2025, KKR vs GT Captain Rahane on continuous failure of batters, said- better batting expected middle over
शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में सोमवार को गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रन से हराकर इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज की। टीम आठ में से छह मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। कप्तान शुभमन गिल के 90 रन की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता की यह आठ मैचों में पांचवीं हार रही। टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का गुस्सा बल्लेबाजों पर फूटा। उन्होंने कहा कि उन्हें बल्लेबाजों से मध्य के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद थी। रहाणे ने 36 गेंद पर 50 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन कोलकाता को जीत दिलाने के लिए यह काफी नहीं था। बाकी कोई बल्लेबाज नहीं चल सका।
विज्ञापन

हार के बाद रहाणे ने क्या कहा?
हार के बाद रहाणे ने कहा कि उन्हें लगा था कि इस पिच पर 199 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। राशिद खान (25/2) और प्रसिद्ध कृष्णा (25/2) की धारदार गेंदबाजी के सामने नाइट राइडर्स की टीम कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी। शुभमन गिल ने 55 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 90 रन की पारी खेलने के अलावा साई सुदर्शन (52) के साथ पहले विकेट के लिए 114 और जोस बटलर (नाबाद 41) के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की जिससे गुजरात ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'199 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था'
रहाणे ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगा कि 199 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हमने गेंद के साथ मैच में बहुत अच्छी वापसी की। आप अच्छी सलामी साझेदारी की उम्मीद करते हैं लेकिन हम पूरे टूर्नामेंट में इसे लेकर जूझ रहे हैं, लेकिन हमें जल्द से जल्द सीखने की जरूरत है।' रहाणे ने कहा कि पिच धीमी थी लेकिन उन्हें लगा कि 200-210 से कम का स्कोर अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

'हमें बेहतर बल्लेबाजी की जरूरत'
उन्होंने कहा, 'पिच थोड़ी धीमी थी लेकिन जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो हमें लगा कि 210 या 200 से कम का स्कोर अच्छा रहेगा। हमें बेहतर बल्लेबाजी करने की जरूरत है, विशेषकर बीच के ओवरों में। हमें बेहतर सलामी साझेदारी की जरूरत है, हमारे गेंदबाजों से कोई शिकायत नहीं है। हर मैच में वे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। फील्डिंग हमारे नियंत्रण में है, अगर आप 15-20 रन बचा सकते हैं तो यह हमेशा बेहतर होता है। यह सब रवैये के बारे में है लेकिन खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed