फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'Shubman Gill has all qualities to become great captain', Rashid Khan praises Gujarat Titans skipper

IPL 2025: 'शुभमन गिल में महान कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद', राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के कैप्टन की तारीफ की

Tue, 22 Apr 2025 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Apr 2025 09:32 AM IST
सार

राशिद खान का कहना है कि आईपीएल में प्रदर्शन का दबाव विश्व कप से अधिक है और गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में गिल के पास एक बेहतरीन कप्तान के रूप में अपनी साख साबित करने और साहसिक फैसले लेने का शानदार मौका है।

विज्ञापन
IPL 2025: 'Shubman Gill has all qualities to become great captain', Rashid Khan praises Gujarat Titans skipper
राशिद और शुभमन - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में सोमवार को गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज की। टीम आठ में से छह मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। कप्तान शुभमन गिल के 90 रन की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। गिल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अब गुजरात से खेलने वाले अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने गिल की तारीफ की है और कहा है कि उनमें एक महान कप्तान बनने के सभी गुण हैं।
विज्ञापन

राशिद खान का कहना है कि आईपीएल में प्रदर्शन का दबाव विश्व कप से अधिक है और गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में गिल के पास एक बेहतरीन कप्तान के रूप में अपनी साख साबित करने और साहसिक फैसले लेने का शानदार मौका है। राशिद ने जियो हॉटस्टार की खास सीरीज 'जेन गोल्ड' में कहा, 'एक लीडर के तौर पर गिल का भविष्य बहुत उज्जवल है। केवल एक बल्लेबाज के रूप में ही नहीं बल्कि जिस तरह से वह सोचते हैं और खेल को समझते हैं उसमें भी वह शानदार हैं।'

BCCI अनुबंध में कैसे शामिल होते हैं खिलाड़ी, किस ग्रेड में कितनी सैलरी? जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025: 'Shubman Gill has all qualities to become great captain', Rashid Khan praises Gujarat Titans skipper
राशिद और शुभमन - फोटो : ANI
राशिद ने कहा, 'वह एक योजना के साथ मैच में आते हैं। वह बहुत शांत हैं और जब आप उन्हें मैदान पर देखते हैं, जिस तरह से वह टीम, गेंदबाजों को संभालते हैं तो उनमें एक महान लीडर बनने के सभी गुण हैं। वह इतनी बड़ी लीग में कप्तानी कर रहे हैं और यहां दबाव विश्व कप से भी ज्यादा है।' इस 26 वर्षीय लेग स्पिनर ने कहा, 'एक कप्तान के तौर पर यह उनके लिए दबाव में प्रदर्शन करने और साहसिक फैसले लेने का सबसे अच्छा मौका है।'
विज्ञापन

साल 2022 में हार्दिक पांड्या के अस्वस्थ होने पर कुछ समय के लिए गुजरात की कप्तानी करने के अपने अनुभव के बारे में राशिद ने कहा कि इससे उन्हें एक लीडर के तौर पर विकसित होने में मदद मिली और इससे उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने में भी मदद मिली।उन्होंने कहा, 'यह एक सपना सच होने जैसा था। उस अनुभव ने मुझे आगे बढ़ने में मदद की, न केवल लीग में बल्कि तब भी जब मैं अफगानिस्तान का नेतृत्व करने के लिए वापस लौटा। मैंने अलग तरह से सोचना शुरू किया।'

IPL 2025: 'घरेलू मैदान पर खेलने का कोई खास फायदा नहीं', लखनऊ से मैच से पहले दिल्ली के इस उभरते स्पिनर का बयान

IPL 2025: 'Shubman Gill has all qualities to become great captain', Rashid Khan praises Gujarat Titans skipper
राशिद और शुभमन - फोटो : ANI
राशिद ने कहा, 'चार-पांच साल पहले की तुलना में मेरी मानसिकता में बदलाव आया है। कप्तानी के उस दौर ने मेरी मदद की और 2024 (टी20 विश्व कप) में अफगानिस्तान के सेमीफाइनल तक पहुंचने में भूमिका निभाई। आईपीएल आपको अलग-अलग परिस्थितियों और स्थितियों से रूबरू कराता है जो आपको परखती हैं और एक बेहतर नेतृत्वकर्ता और खिलाड़ी के रूप में आकार देती हैं।' राशिद ने कहा कि टी20 प्रारूप में गेंदबाजों के लिए स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है क्योंकि बल्लेबाज अब हाई रिस्क वाले शॉट खेलने से नहीं हिचकिचाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed