फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvsENG: Fans fighting kicks off in the stands at Gabba during ashes

एशेज सीरीज में फैन्स ने खोया आपा, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के समर्थकों में हुई मारपीट

Sat, 25 Nov 2017 04:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 25 Nov 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
AUSvsENG: Fans fighting kicks off in the stands at Gabba during ashes
समर्थकों में हुई मारपीट - फोटो : thesun

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मैदान के भीतर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। मगर मैदान के बाहर समर्थक अपने जुनून को काबू नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, मैदान के बाहर दोनों टीमों के समर्थक मैच के दौरान आपस में एक-दूसरे से भिड़ गए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एशेज के पहले दिन ही फैन्स आपस में भिड़ गए। लोगों के बीच हुई इस हाथापाई में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि ये घटना अपनी-अपनी टीम के समर्थन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम के फैन्स के बीच हुई, दोनों टीमों के समर्थक मैदान पर भारी संख्या में मौजूद थे। तभी किसी बात को लेकर ये लोग आपस में भिड़ गए। हालांकि इस हाथापाई के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। इस लड़ाई की रोकथाम के लिए मैच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को आना पड़ा। हालांकि तब जाकर ये पूरा मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन


पढ़ेंः- कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ का कमाल, 114 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड पहली पारी में 302 रन ही बना पाई। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 328 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 26 रन की बढ़त बनाई। इंग्लैंड के सलामी बल्‍ल्लेबाज एलिस्टर कुक दूसरी पारी में भी फ्लाप रहे। जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के दो विकेट लिए। बहरहाल, गाबा के मैदान पर शनिवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 16 ओवर में दो विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। मार्क स्टोनमैन 19* और कप्तान जो रूट 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed