{"_id":"5feefb6a853d0f3cf432eff0","slug":"ausvind-australian-batsman-marnus-labuschagne-hopes-warner-return-will-benefit-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को उम्मीद, वार्नर की वापसी से मिलेगा फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को उम्मीद, वार्नर की वापसी से मिलेगा फायदा
Fri, 01 Jan 2021 04:07 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 01 Jan 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बराबरी पर हैं। हालांकि इस दौरान दोनों ही टीमों ने चोट की वजह से अपने कई स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मुकाबले खेले। लेकिन अब जब सीरीज के आखिरी के दो निर्णायक मुकाबले बाकी हैं तब ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी श्रेष्ठ प्लेइंग एलेवेन इलेवन उतारने की कोशिश में हैं। भारतीय टीम के साथ जहां रोहित शर्मा जुड़ चुके हैं वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी डेविड वार्नर के जुड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को सिडनी में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में डेविड वार्नर की वापसी का इंतजार है और उनका मानना है कि मेजबान को उनकी बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि मैदान पर ‘असीम ऊर्जा’ से भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
ग्रोइन की चोट के कारण वार्नर पहले दो टेस्ट से बाहर रहे और अब आखिरी दो टेस्ट के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। लाबुशेन ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘वह टीम में लौटते हैं तो हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी। उनके नाम 7000 से अधिक टेस्ट रन है और उनका औसत 50 से अधिक है। वह जबरदस्त खिलाड़ी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘बतौर बल्लेबाज ही नहीं बल्कि मैदान पर वह जिस तरह से ऊर्जा का संचार करते हैं, वह काबिले तारीफ है।’
विज्ञापन
बता दें कि वॉर्नर की गैरमौजूदगी आस्ट्रेलियाई टीम को बुरी तरह खली है। इस श्रृंखला में अभी तक मैथ्यू वेड, लाबुशेन और कप्तान टिम पेन ही 23 से ऊपर की औसत से रन बना सके हैं।