फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian Prime Minister Anthony Albanese speaks on retirement of veteran opener Usman Khawaja Know

Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलियाई PM का उस्मान ख्वाजा के संन्यास पर भावुक संदेश, मैदान के बाहर की भूमिका को भी सराहा

Sun, 04 Jan 2026 04:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 04 Jan 2026 04:55 PM IST
सार

उस्मान ख्वाजा ने एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, जिस पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उनके योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
Australian Prime Minister Anthony Albanese speaks on retirement of veteran opener Usman Khawaja Know
अल्बनीज-ख्वाजा - फोटो : @AlboMP

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दिग्गज सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर उन्हें बधाई दी है। अल्बनीज का यह संदेश सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के पहले दिन से ठीक पहले सामने आया।
विज्ञापन


पीएम ने की सराहना
39 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने पुष्टि की कि सिडनी टेस्ट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच होगा। इस्लामाबाद में जन्मे ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 87 टेस्ट मैच खेले और एक लंबा व यादगार करियर समाप्त किया। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोशल मीडिया पर ख्वाजा के योगदान को सराहते हुए लिखा, 'उस्मान, ऑस्ट्रेलिया के लिए मैदान पर आपने जो कुछ किया और मैदान के बाहर आप ऑस्ट्रेलियाइयों के लिए जो मायने रखते हैं, उसके लिए धन्यवाद। आप अपने रिकॉर्ड, अपनी विरासत और उस उदाहरण पर गर्व कर सकते हैं, जो आपने आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थापित किया है।'
विज्ञापन




उस्मान ख्वाजा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मीडिया से बातचीत के दौरान अपने संन्यास की घोषणा की, जिससे उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लग गया। अपने टेस्ट करियर में ख्वाजा ने 157 पारियों में 43.39 की औसत से 6,206 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 16 शतक और 28 अर्धशतक जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed