फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: एक गेंद में बने 17 रन, इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पर लगा कलंक

Sat, 09 Feb 2019 07:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 09 Feb 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
Australian fast bowler Meredith concedes 17 runs in 1 ball
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यहां कुछ भी नामुमकिन नहीं। मैदान पर कब, क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। कई बार अनोखे रिकॉर्ड बन जाते हैं। कुछ खिलाड़ी व टीम ऐसे रिकॉर्ड बना डालते हैं जिनका जश्न लंबे समय तक बनता है। वहीं कुछ खिलाड़ी अपने नाम ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड कर लेते हैं, जिसे वे कभी याद न करना चाहे।



ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां होबार्ट हैरीकेन्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मैच जारी था। मुकाबले में होबार्ट हरीकेन्स टीम के कंगारू गेंदबाज रिली मेरेडिथ ने इस मैच के दौरान एक गेंद पर 17 रन लुटाए। ऐसे प्रदर्शन के बावजूद होबार्ट ने यह मैच जीता।

दरअसल, मेलबर्न की पारी में पहला ओवर मेरेडिथ ने डाला। उन्होंने शुरुआती तीन गेंदों में एक रन दिया। इसके बाद शुरू हुआ तमाशा। अगली गेंद पर मेरेडिथ का पैर क्रीज से काफी आगे गया और ये नो-बॉल करार दी गई। जब वो ये गेंद दोबारा करने आए तो ऐसी वाइड गेंद फेंकी की ये कीपर को छकाते हुए बाउंड्री पार चली गई। इस बार कुल 5 रन लुटा दिए। यानी अब तक 6 रन जा चुके थे और गेंद अभी भी पूरी नहीं हुई थी।
 

इसके बाद उन्होंने फिर एक के बाद एक दो नो बॉल कर दीं और इन दोनों ही गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज आरोन फिंच ने दोनों गेंदों पर चौके जड़ दिए। यानी 10 रन और आ गए। अब तक कुल 16 रन हो चुके थे और गेंद अभी भी पूरी नहीं हुई थी। आखिरकार राइली ने संयम के साथ एक सीधी गेंद फेंकी और इस गेंद पर फिंच ने एक रन ले लिया। यानी राइली ने एक गेंद पर कुल 17 रन लुटा दिए।

(नोबॉल + 5 वाइड + नोबॉल (4) + नोबॉल (4) + 1) बने।

नीचे देखिए वीडियो:

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed