फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs new zealand 2nd test first day match report at Melbourne

AUSvNZ: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया मजबूत, कीवियों के खिलाफ स्टंप्स तक स्कोर 257/4

Thu, 26 Dec 2019 07:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Dec 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
australia vs new zealand 2nd test first day match report at Melbourne
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलंड के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म हो जाने तक मेजबान टीम ऑस्ट्रेलियया ने चार विकेट के नुकसान पर 257 रन बना ली है। स्टीव स्मिथ 77 और ट्राविस हेड 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत खराब रही, क्योंकि एक रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट जो बर्न्स (0) के रूप में गिरा। इसके बाद मार्नस लाबूछाने और वॉर्नर ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 61 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रलिया का दूसरा विकेट गिरा। कीवी गेंदबाज वागनर ने डेविड वॉर्नर (41) को साउथी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 
विज्ञापन


यहां से मार्नस लाबूछाने ने स्मिथ के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 144 तक पहुंचाया। यहां ग्रांडहोम ने लाबूछाने को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। तीसरे विकेट के लिए स्मिथ और लाबूछाने (63) के बीच 83 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद मैथ्यू वाडे के रूप में  ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा। वह 38 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे विकेट के लिए स्मिथ और वाडे के बीच 73 रन की साझेदारी हुई। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट (डे-नाइट) में न्यूजीलैंड को 296 रन से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed