फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs india: Injured Ravindra jadeja ruled out of the 4th Test in Brisbane

AUSvsIND: चौथे टेस्ट से पहले बढ़ीं टीम इंडिया की मुश्किलें, जडेजा समेत दो खिलाड़ी बाहर

Mon, 11 Jan 2021 10:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 11 Jan 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
australia vs india: Injured Ravindra jadeja ruled out of the 4th Test in Brisbane
जडेजा - फोटो : social media

चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले हनुमा विहारी और अब टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट के तीसरे दिन जडेजा के बाएं अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया। मगर अब रिपोर्ट में पता चला है कि उनका अंगूठा उखड़ गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 15 जनवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट खेला जाना है। ऐसे में विहारी के विकल्प के तौर पर ऋधिमान साहा को विकेटकीपर के रूप में और ऋषभ पंत को बल्लेबाज के तौर पर उतारा जा सकता है या मध्यक्रम में मयंक अग्रवाल को जगह दी जा सकती है। वहीं, ब्रिस्बेन में रविंद्र जडेजा की जगह शार्दुल ठाकुर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


हनुमा विहारी भी बाहर
जडेजा से पहले हनुमा विहारी भी चोटिल होकर चौथे टेस्ट से बाहर हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ भी उनके खेलने पर संशय है।  बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बात की जानकारी दी है। सूत्र ने बताया कि विहारी अगले मैच तक फिट नहीं हो सकेंगे, जो 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। एक सूत्र ने कहा, 'स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही विहारी की चोट के बारे में पता चल सकेगा लेकिन ग्रेड वन चोट होने पर भी उसे चार सप्ताह बाहर रहना होगा और उसके बाद रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा। सिर्फ ब्रिसबेन टेस्ट ही नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से भी वह बाहर रह सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed