AUSvIND: डेविड वार्नर की वापसी, इस खिलाड़ी को किया गया अगले टेस्ट मैच से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्सिंग-डे टेस्ट में करारी शिकस्त झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया पलटवार को बेकरार है। सात जनवरी से सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए कंगारूओं ने नई योजना बनाई है। टीम के स्टार ओपनर डेविड वार्नर की वापसी हुई है तो युवा तुर्क विल पुकोवस्की बतौर सलामी बल्लेबाज उनका साथ दे सकते हैं।
खराब फॉर्म से जुझ रहे कमा चलाऊ ओपनर जो बर्न्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वन-डे सीरीज के दौरान चोटिल हुए वार्नर तेजी से उभर रहे हैं, उनके अगले मैच में खेलने की उम्मीद उस वक्त तब बढ़ गई थी जब टिम पेन का बयान सामने आया था।
JUST IN: Joe Burns has been dropped as David Warner and Will Pucovski return to the Australian Test squad. Details: https://t.co/muyWqmxPLv #AUSvIND pic.twitter.com/lrp072uwaC
विज्ञापन विज्ञापन— cricket.com.au (@cricketcomau) December 30, 2020
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट की नई सनसनी विल पुकोवस्की का पहले टेस्ट में डेब्यू करना लगभग तय था, लेकिन अभ्यास मैच में सिर पर लगी गेंद ने उन्हें शुरुआती दो टेस्ट से बाहर होने में मजबूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया अभी तक इस श्रृंखला में बड़ा स्कोर नहीं बना सका है। एडिलेड टेस्ट में 191 रन बनाने के बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की, वहीं मेलबर्न टेस्ट में 195 और 200 रन बनाए जिसमें भारत ने उसे आठ विकेट से हराया।
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट स्क्वॉड: टिम पेन (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, विल पुकोवस्की, मार्नस लाबुशेन, पैट कमिंस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, मार्कस हैरिस, सीन एबॉट, मोइजेस हेनरिक्स, माइकल नसीर, जेम्स पैटिंसन, मिचेल स्वैप्सन, मैथ्यू वेड
पुकोवस्की के पदार्पण को लेकर सुनिश्चित नहीं- गिलक्रिस्ट
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को भरोसा है कि डेविड वार्नर सिडनी टेस्ट में खेलेंगे लेकिन वह भारत के खिलाफ सात जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में विल पुकोवस्की के पदार्पण को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला के बाकी बचे दो टेस्ट के लिए ग्रोइन की चोट से उबर रहे वार्नर और सिर में चोट से उबर रहे पुकोवस्की को टीम में जगह दी है जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स को टीम से बाहर कर दिया है।
गिलक्रिस्ट ने ‘फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज’ से कहा, 'मैं इसे जिस तरह देखता हूं, वह मेलबर्न में खेलने के भी काफी करीब था और इसलिए उसे यहां लाया गया जिससे कि वह सीमा के बंद होने के कारण फंस नहीं जाए लेकिन बेशक उसे मेलबर्न में खेलने का मौका नहीं मिला।'
गिलक्रिस्ट ने आगे कहा कि पहले दो टेस्ट में पारी का आगाज करने वाले मैथ्यू वेड ने मजबूत दावा पेश किया है। उन्होंने कहा, 'मैथ्यू वेड ने प्रतिबद्धता और संघर्ष करने का जज्बा दिखाकर शीर्ष क्रम में बरकरार रहने का बेहद मजबूत दावा पेश किया है। वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाया लेकिन मुझे लगता है कि संभवत: वह वेड को शीर्ष क्रम में वार्नर के साथ रखेंगे और मध्यक्रम से छेड़छाड़ नहीं करेंगे।'