भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर कप्तान कुल 813 रन बनाए थे, जिसे विराट ने पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन अपनी पारी के दौरान तोड़ दिया। वहीं, इस मामले में सौरव गांगुली 449 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि भारतीय कप्तान कोहली 74 रन बनाकर रन आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 180 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए। विराट और पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई।विराट और पुजारा ने अब तक कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट में छह बार 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है।
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने छह विकेट खोकर 233 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 74 और चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन का योगदान दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऋधिमान साहा 9 और आर अश्विन 15 रन बनाकर खेल रहे थे।