{"_id":"5be3b3c1bdec22699d5ad3be","slug":"australia-rest-mitchell-starc-nathan-lyon-and-marsh-for-t20-series-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया के तीन प्रमुख खिलाड़ी टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया के तीन प्रमुख खिलाड़ी टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को टीम की घोषणा की है। इन दोनों सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, अनुभवी ऑफस्पिनर नाथन लियोन और ऑलराउंडर मिचेल मार्श को आराम दिया गया है।
विज्ञापन
कोच जस्टिन लेंगर ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाफ चार और श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के मद्देनजर इन खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में खेलना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
प्रोटियाज टीम के खिलाफ एकमात्र टी20 और भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय टीम में मार्कस स्टोइनिस और जेसन बेहरनडोर्फ को शामिल किया गया है। लेंगर ने कहा, 'संयुक्त अरब अमीरात से लौटने के बाद हमें पता था कि घर में कई सीरीज खेलनी है। विश्व कप और एशेज सीरीज भी नजदीक है। इसे ध्यान में रखते हुए हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम और आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए पर्याप्त संतुलन बिठाना जरूरी है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पता कि पीटर सिडल समेत अन्य तीन खिलाड़ी क्रिकेट के सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। मगर हमारा मानना है कि शेफील्ड शील्ड में खेलने से वह टीम इंडिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की अच्छी तैयारियां कर सकेंगे।'
ऑस्ट्रेलिया के चिंता का विषय आरोन फिंच का फॉर्म बना हुआ है। कंगारूओं को पिछले 19 वन-डे में 17 में शिकस्त सहनी पड़ी है। पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के हाथों ऑस्ट्रेलिया को टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 0-3 की करारी शिकस्त सहनी पड़ी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडोर्फ चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं जबकि ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की टीम में वापसी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है:
आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरे, एश्टन आगर, जेसन बेहरनडोर्फ, नाथन कोल्टर नाइल, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैक्डरमट, डार्सी शॉर्ट, बिली स्टानलेक, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई और एडम जंपा।