{"_id":"677f42ac9b5c85b9450dea7c","slug":"australia-probable-squad-for-champions-trophy-2025-maxwell-stoinis-back-no-mcgurk-australia-playing-11-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम, मैक्सवेल की हो सकती है वापसी, मैकगर्क-हार्डी का कट सकता है पत्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम, मैक्सवेल की हो सकती है वापसी, मैकगर्क-हार्डी का कट सकता है पत्ता
Thu, 09 Jan 2025 09:04 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 09 Jan 2025 09:04 AM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज के आखिरी कुछ मैचों में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। इनमें कप्तान कमिंस भी शामिल हैं। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में वह एकबार फिर कमान संभालते नजर आएंगे।
विज्ञापन
स्मिथ, स्टोइनिस, मैकगर्क और मैक्सवेल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब लगभग एक महीने का वक्त बचा है। यह टूर्नामेंट इस बार पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा। 12 जनवरी तक सभी टीमों के एलान की डेडलाइन है। ऐसे में एक दो दिनों में सात देश अपनी टीमें एलान कर सकती हैं। इंग्लैंड ने पहले ही टीम घोषित कर रखी है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का सेलेक्शन सबसे दिलचस्प होने वाला है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास काफी टैलेंट है और इस टीम को आईसीसी इवेंट में कोई हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम में इस बार ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो सकती है, जबकि जेक फ्रेजर मैकगर्क का पत्ता कट सकता है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : Twitter
कमिंस का बतौर कप्तान शानदार रिकॉर्ड
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद कमिंस ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तानों में शुमार हो गए। उन्होंने इससे पहले टीम को वनडे विश्व कप 2023 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में जीत दिलाई थी। अब उनकी नजर एक और आईसीसी टूर्नामेंट में टीम को चैंपियन बनाने पर होगी। फिर जून में कंगारुओं को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का एक और फाइनल खेलना है। पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज के आखिरी कुछ मैचों में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। इनमें कप्तान कमिंस भी शामिल हैं। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में वह एकबार फिर कमान संभालते नजर आएंगे।

मैक्सवेल और स्टोइनिस की हो सकती है वापसी
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान मैक्सवेल चोटिल थे। इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस स्टोइनिस को भी आराम दिया था, ताकि युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सके। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए बोर्ड कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहेगा। ऐसे में इन दो मैच विनर्स की वापसी हो सकती है। बिग बैश लीग और आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले जेक फ्रेजर मैकगर्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह जलवा नहीं बिखेरा है, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनको सेलेक्ट नहीं कर सकती है। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ओपनिंग के लिए उतर सकते हैं। वहीं, मध्यक्रम की जिम्मेदारी स्मिथ, लाबुशेन और इंगलिस संभालेंगे।

दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका ऑस्ट्रेलिया
चैंपियंस ट्रॉफी का यह नौवां संस्करण है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बार इसकी विजेता रह चुकी है। कंगारुओं ने 2006 और 2009 में यह टूर्नामेंट जीता था। 2006 में उसने फाइनल में वेस्टइंडीज और 2009 में न्यूजीलैंड को हराया था। इस टीम को ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 22 फरवरी को लाहौर में इंग्लैंड से है। वहीं, 25 फरवरी को टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम अफगानिस्तान से लाहौर में भिड़ेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलियाई संभावित टीम: पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जैम्पा, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), शॉन एबॉट, सैम कोंस्टास।
रिजर्व: एरॉन हार्डी, जेवियर बार्टलेट/स्पेंसर जॉनसन, कूपर कोनोली
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा।