{"_id":"5a52042f4f1c1b47198b55e2","slug":"australia-is-on-the-verge-of-completing-4-0-ashes-series-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडनी टेस्ट में जीत के रथ पर कंगारू टीम, इंग्लैंड को कप्तान रूट से करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिडनी टेस्ट में जीत के रथ पर कंगारू टीम, इंग्लैंड को कप्तान रूट से करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
एशेज सीरीज
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के चौथे दिन दिन इंग्लैंड पर एक बार फिर हार का खतरा मंडराने लगा है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान जो रूट (42*) और जॉनी बेयरस्टॉ (17*) रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 210 रन की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी पहली पारी 649/7 रन पर घोषित की।
इंग्लैंड को दूसरी पारी में पहला झटका मार्क स्टोनमैन के रूप में लगा। स्टोनमैन को बिना खाता खोले ही मिचेल स्टार्क ने एलबीडब्ल्यू आउट करके पवेलियन जाने पर मजबूर किया। इसके बाद पिछले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले एलिस्टर कुक को स्पिनर नाथल लियोन ने 10 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया।
इसके बाद इंग्लैंड को शुरुआती झटकों से उबारने के लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और जेम्स विंस के बीच अभी 28 रन की साझेदारी हुई ही थी कि पेट कमिंस ने जेम्स को स्मिथ के हाथों 18 रन पर आउट करके इस साझेदारी को और आगे बढ़ने से पहले ही तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः 24 साल बाद कंगारुओं ने किया यह कारनामा, किसी को नहीं थी उम्मीद
इसके बाद रूट का साथ देने आए डेविड मलान ने कप्तान के साथ 25 रन की साझेदारी की और लियोन की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में नाथन लियोन ने दो और स्टार्क-कमिंस ने एक-एक विकेट झटके।
इससे पहले तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 479 रन से आगे खेलना शुरू किया। चौथे दिन मार्श बद्रर्स का बल्ला जमकर बोला और दोनों ने शतकीय पारी खेली। शॉन मार्श ने 156 और मिचेल मार्श ने 101 रन की पारी खेली। इस पारी में इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने दो, कुरेन क्रेन-स्टुअर्ट ब्रॉड और एंडरसन को एक-एक सफलता मिली।