फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia fast bowler pat cummins will not feature in t20i series against india

ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, प्रमुख गेंदबाज टी20 सीरीज से हुआ बाहर

Fri, 22 Sep 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 22 Sep 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
australia fast bowler pat cummins will not feature in t20i series against india
पैट कमिंस - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस टीम इंडिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को कहा कि कमिंस को एशेज सीरीज की तैयारी करना है, जिसकी वजह से वो भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। 
विज्ञापन


सीए ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए कमिंस को तरोताजा रहना है, जिसे देखते हुए उन्हें टी20 सीरीज में आराम देने का फैसला किया गया है। चोट के कारण पांच साल तक कमिंस का करियर प्रभावित रहा। 24 वर्षीय कमिंस ने इस साल भारत के खिलाफ टेस्ट करियर में शानदार वापसी की थी।
विज्ञापन


इसके बाद से कमिंस ऑस्ट्रेलिया की वन-डे टीम के नियमित सदस्य रहे और एशेज सीरीज में उन्हें कंगारू टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक माना जा रहा है। इसलिए वो पांच मैचों की सीरीज के आखिरी तीन वन-डे खेलने के बाद स्वदेश लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का असली प्लान ये है!

australia fast bowler pat cummins will not feature in t20i series against india
Au
राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने कहा, 'पैट ने इस साल बहुत क्रिकेट खेला है और इससे पहले वो लंबे समय तक चोट की वजह से खेल से दूर रहे। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने अच्छी वापसी की और हमारी बेस्ट योजना यही है कि वो एशेज सीरीज के लिए फिट रहे।'

सीए ने आगे कहा कि कमिंस के विकल्प की घोषणा जल्द ही की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलने में व्यस्त है, जिसमें वो 0-2 से पीछे है। अब सीरीज का तीसरा वन-डे रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed