{"_id":"6739c87012fc813ff80c6a4e","slug":"australia-captain-pat-cummins-feels-that-jasprit-bumrah-will-play-a-big-role-in-the-upcoming-test-series-2024-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: सीरीज से पहले इस भारतीय तेज गेंदबाज के कायल हुए कमिंस, बोले-बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निभाएंगे अहम भूमिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: सीरीज से पहले इस भारतीय तेज गेंदबाज के कायल हुए कमिंस, बोले-बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निभाएंगे अहम भूमिका
Sun, 17 Nov 2024 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 17 Nov 2024 04:12 PM IST
सार
रोहित शर्मा अगर सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अनुपस्थित रहे तो बुमराह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में सात टेस्ट मैचों में 32 विकेट झटके हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह कंगारूओं के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर रखेंगे।
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : ICC
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सराहना की है। कमिंस ने कहा कि वह बुमराह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह सीरीज में प्रभाव छोड़ेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जाना है। बुमराह तीसरी बार इस सीरीज का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि रोहित शर्मा अगर सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अनुपस्थित रहे तो बुमराह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में सात टेस्ट मैचों में 32 विकेट झटके हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह कंगारूओं के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
'मैं बुमराह का बड़ा प्रशंसक'
कमिंस ने सीरीज से पहले मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं बुमराह का बड़ा प्रशंसक हूं। वह शानदार गेंदबाज हैं और भारत के लिए इस सीरीज में बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं। बुमराह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में काफी क्रिकेट खेला है।

कमिंस बोले-पुजारा, रहाणे की कमी खलेगी
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम में इस बार चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल नहीं हैं। पुजारा ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जबकि 2020-21 दौरे पर टीम को रहाणे की कप्तानी में जीत मिली थी। कमिंस का कहना है कि इस सीरीज में पुजारा और रहाणे की कमी महसूस होगी।
कमिंस ने कहा, रहाणे और पुजारा दोनों ने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली थी। पुजारा के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा होता है। वह उन लोगों में से एक था जिसे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह आपसे दूर जा रहा है। मुझे हमेशा इन दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ खेलने में आनंद मिला। किसी दिन वो जीतते हैं, कभी हमें सफलता मिलती है। इन दोनों के ना होने से थोड़ा अलग रहेगा।