{"_id":"660d464e-4f3d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"australia-bundle-out-sri-lanka-for-156-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलबर्न टेस्ट में श्रीलंका की कमजोर शुरूआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेलबर्न टेस्ट में श्रीलंका की कमजोर शुरूआत
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Wed, 26 Dec 2012 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशेल जानसन 63 रन पर चार विकेट की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका को महज 156 के स्कोर पर रोक दिया जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 150 का स्कोर बना चुका है।
विज्ञापन
मेहमान टीम श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। लेकिन श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने अधिक देर तक मैदान पर टिककर बड़ स्कोर नहीं बना सकी। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 43.4 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 156 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी की मजबूत शुरूआत करते हुए 39 ओवरों में अपने तीन विकेट के नुकसान पर 150 का स्कोर बना लिया। इस समय ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के स्कोर से छह रन पीछे है जबकि उसके अभी सात विकेट शेष बचे हुए हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी की काफी कमजोर शुरूआत की। ओपनर दिमुथ करूणारत्ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का पहला शिकार बने। दिमुथ महज पांच रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए तिलकरत्ने दिलशान भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। दिलशान 20 गेंदों में 11 रन ही बना पाए थे, वह जानसन के हाथों बोल्ड हो गए। हालांकि बाद में कुमार संगकारा ने टीम की स्थिति को कुछ सुधारते हुए अर्द्धशतक लगाया।
संगकारा ने श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 58 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल हैं। संगकारा को जानसन ने अपने 200वें टेस्ट विकेट के रूप में अपना शिकार बनाते हुए मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया।
श्रीलंका के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने लगातार धाराशाही होते चले गए और संगकारा को छोड़ टीम का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। श्रीलंका ने महज 99 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। माहेला जयवर्धने 03, तिलन समरवीरा 10, एंजेला मैथ्यूज 15, प्रसन्ना जयवर्धने 24 तथा रंगना हेराथ 14 रन बनाकर आउट हुए।
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद दूसरे टेस्ट में भी फिलहाल श्रीलंका की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है जबकि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुका है।