फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia beat afghanistan in under 19 worldcup semifinal

अंडर 19 विश्वकप के फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, भारत या पाक से होगी खिताब के लिए जंग

Mon, 29 Jan 2018 02:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
australia beat afghanistan in under 19 worldcup semifinal
under19 worldcup

न्यूजीलैंड में खेले जा रहे अंडर 19 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के आगे 181 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे तीन बार विश्वकप विजेता टीम ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया।

विज्ञापन


ओवल में खेले गए दोनों टीमों के बीच इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे रहमनुल्लाह और इब्राहिम जादरान टीम को सधी हुई शुरुआत नहीं दिला सके। सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह (20) और इब्राहिम जादरान (07) रन के स्कोर पर चलते बने। इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज इकराम अली खिल ने 119 गेंद में 80 रन बनाकर अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर दिया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए यह लक्ष्य मुश्किल नहीं था। कंगारू टीम ने 75 गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर सलामी बल्लेबाज जैक एडवर्ड्स (72) ने  किया। जबकि मध्यमक्रम बल्लेबाज परम उप्पल (32) और नैथन मैकस्विनी (22) रन के स्कोर पर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान के कयेस अहमद के खाते में दो विकेट आए। जबकि नवीन उल हक और मुजीब जादरान ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से जोनाथन मैरलो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। सलामी बल्लेबाज जैक एडवर्ड्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 72 रन को योगदान देने वाले जैक ने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने अफगानिस्तान के एक खिलाड़ी को भी आउट किया।


अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला दूसरी सेमीफाइनल विजेता टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 29 जनवरी को ओवल के इसी ग्राउंड में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed