फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia batter Travis head corona Positive After match refree David boon

Corona in Ashes: मैच रेफरी डेविड बून के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी कोरोना संक्रमित, सिडनी टेस्ट से बाहर

Fri, 31 Dec 2021 09:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 09:16 AM IST
सार

एशेज सीरीज में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उनसे पहले मैच रेफरी डेविड बून और इंग्लैंड के समूह के सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 

विज्ञापन
Australia batter Travis head corona Positive After match refree David boon
ट्रेविस हेड

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही वो एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वो अब मेलबर्न में ही सात दिनों तक आइसोलेट रहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और सीरीज में पांचवें टेस्ट में उनके उपलब्ध रहने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोई और खिलाड़ी उनके संपर्क में था या नहीं। हेड ने इस सीरीज के पहले मैच में 152 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कहा दुर्भाग्य से ट्रेविस हेड की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि अभी उनके अंदर कोई लक्षण नहीं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि होबार्ट में होने वाले सीरीज के पांचवें मैच में वो उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


मिसेल मार्श, निक मैडिसन और जोश इंग्लिस को मिला मौका
हेड के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिसेल मार्श, निक मैडिसन और जोश इंग्लिस को शामिल किया गया है। हालांकि हेड की जगह उस्मान ख्वाजा को मौका दिए जाने की संभावना सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच रेफरी डेविड बून भी संक्रमित
हेड से पहले भी इस सीरीज में शामिल सदस्यों के बीच कोरोना के कई मामले सामने आ चुके हैं। मैच रेफरी डेविड बून भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनकी जगह स्टीव बरनार्ड को सिडनी टेस्ट में मैच रेफरी की जिम्मेदारी दी गई। एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच सिडनी में पांच जनवरी से शुरू होगा। इससे पहले इंग्लैंड के समूह में सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड के परिवार का एक सदस्य भी शामिल था। सिल्वरवुड उनके साथ करीबी संपर्क में थे और वो भी सिडनी टेस्ट में टीम के साथ नहीं होंगे। 

इंग्लैंड के समूह के जो सात लोगो कोरोना संक्रमित हुए। उनमें तीन सदस्य टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं, जबकि चार उनके परिवार के सदस्य हैं। सोमवार को इन सभी का कोरोना टेस्ट हुआ था और बुधवार को इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 


सीरीज में 3-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया
पांच मैचों की एशेज सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है। कप्तान जो रूट और डेविड मलान के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज इस सीरीज में रन नहीं बना पाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर डेविड वार्नर से लेकर लाबुशेन तक हर खिलाड़ी ने रन बनाए हैं और गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed