{"_id":"673b77a17c022ca1960ff5fa","slug":"australia-assistant-coach-daniel-vettori-chooses-ipl-mega-auction-over-perth-test-against-india-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच बीच में छोड़ेंगे डेनियल विटोरी, आईपीएल नीलामी है वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच बीच में छोड़ेंगे डेनियल विटोरी, आईपीएल नीलामी है वजह
Mon, 18 Nov 2024 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:01 PM IST
सार
पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का शुरुआती टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस मैदान पर शुरू होगा। विटोरी ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच होने के अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के मुख्य कोच भी हैं।
विज्ञापन
डेनियल विटोरी
- फोटो : PTI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेनियल विटोरी इस सप्ताह के आखिर में होने वाली आईपीएल की बड़ी नीलामी में भाग लेने के लिए भारत के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के बीच में ही अपना कार्यभार छोड़ देंगे। आईपीएल नीलामी 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होगी। पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का शुरुआती टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस मैदान पर शुरू होगा।
विटोरी ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच होने के अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के मुख्य कोच भी हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम के प्रवक्ता ने कहा, हम सनराइजर्स हैदराबाद के कोच के तौर पर विटोरी की भूमिका का समर्थन करते है। वह आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेने से पहले शुरुआती टेस्ट मैच की पूरी तैयारी करेंगे। वह नीलामी के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी मैचों के लिए टीम के साथ रहेंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के राष्ट्रीय विकास कोच लाचलान स्टीवंस पर्थ टेस्ट के दौरान 45 साल के विटोरी की जगह लेंगे। विटोरी के अलावा रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर भी आईपीएल नीलामी के कारण कमेंट्री की भूमिका को नहीं निभा पाएंगे। पोंटिंग पंजाब किंग्स, जबकि लैंगर लखनऊ सुपरजायंट्स के मुख्य कोच हैं।