फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia all-rounder Glenn Maxwell is sharpening his spin-bowling skills ahead of 2026 T20 World Cup

Glenn Maxwell: टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं मैक्सवेल, गेंदबाजी कौशल निखारने पर कर रहे काम

Thu, 14 Aug 2025 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केर्न्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केर्न्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Aug 2025 04:12 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा और अगर मैक्सवेल फिट रहते हैं तो उनका ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह बनाना तय है। वह नियमित रूप से आईपीएल में खेलते रहे हैं और भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

विज्ञापन
Australia all-rounder Glenn Maxwell is sharpening his spin-bowling skills ahead of 2026 T20 World Cup
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों में जुट गए हैं। इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय उपमहाद्वीप में होना है और इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मैक्सवेल में स्पिन गेंदबाजी कौशल को निखारने पर काम कर रहे हैं। मैक्सवेल पावरप्ले के ओवरों में अधिक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से ऐसा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका की मेजबानी में होना है टी20 विश्व कप 
टी20 विश्व कप 2026 में भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा और अगर मैक्सवेल फिट रहते हैं तो उनका ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह बनाना तय है। वह नियमित रूप से आईपीएल में खेलते रहे हैं और भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। मैक्सवेल ने अपनी गेंदबाजी क्षमता के बावजूद 2022 के टी20 विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही घरेलू सीरीज के बीच सबसे छोटे प्रारूप में पावरप्ले में कुल मिलाकर पांच ओवर फेंके हैं। लेकिन इस 36 वर्षीय खिलाड़ी का मानना है कि वह टी20 विश्व कप के दौरान पावरप्ले ओवरों में उपयोगी साबित हो सकते हैं, क्योंकि नई गेंद उपमहाद्वीप के विकेटों पर बेहतर पकड़ बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सवेल ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, मुझे लगता है कि उपमहाद्वीप में आप शुरुआत में स्पिनर के तौर पर विकेट से थोड़ा अधिक लाभ उठा सकते हैं। मुझे विकेट लेना बहुत पसंद है। जब भी मैं किसी को आउट करता हूं तो मुझे हैरानी होती है। मैं पावरप्ले में अपनी भूमिका निभाना चाहता हूं और इसमें अधिक बेहतर तरीके से गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed