फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS w BAN w women world cup 2022 Beth mooney half century helps australia defeated bangladesh in close fight

AUS W vs BAN W: बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, बेथ मूनी 66 रन बनाकर नाबाद रहीं

Fri, 25 Mar 2022 11:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 25 Mar 2022 11:19 AM IST
सार

आईसीसी महिला विश्व कप का 25वां मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर के खेल में 135 रन बनाए हैं और अब ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य है।
 

विज्ञापन
AUS w BAN w women world cup 2022 Beth mooney half century helps australia defeated bangladesh in close fight
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

आईसीसी महिला विश्व कप के 25वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया है। बेथ मूनी की 66 रनों की नाबाद पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के 136 रनों के लक्ष्य को 65 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम लीग स्टेज में अजेय रही और अपने सातों मुकाबले जीतकर तालिका में शीर्ष पर रही।  

विज्ञापन


वेलिंग्टन में खेले गए इस मैच को बारिश की वजह से देरी से शुरू किया गया और 43 ओवर का रखा गया। इसके बाद बांग्लादेश ने लता मंडल के 33 रनों की पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत बेहद खराब हुई है। चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 70 के स्कोर पर ही अपने पांच प्रमुख खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद बेथ मूनी (66*) और एनाबेल सदरलैंड (26*) ने मिलकर छठे विकेट के लिए 66 रनों की अटूट साझेदारी की और मैच को ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश ने बनाए 135 रन
सेमीफाइनल में पहले ही क्वालिफाई कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बांग्लादेश ने भी सधी हुई शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद उसके विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और देखते-देखते उसने 95 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि, लता मोंडल (33) और सलमा खातून (15*) ने मिलकर 36 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर और जेस जोनासन ने सर्वाधिक दो-दो विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed