फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK World Cup 2023 Live Streaming Telecast Australia vs Pakistan Playing 11 Today Prediction Players

AUS vs PAK: विश्व कप में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से, हारने वाली टीम के लिए आगे का सफर होगा मुश्किल

Fri, 20 Oct 2023 09:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Oct 2023 09:44 AM IST
सार

AUS vs PAK Playing 11 Today Match : पाकिस्तान का अब सामना ऑस्ट्रेलिया से है और पांच बार की चैंपियन टीम अपनी ही समस्याओं से जूझ रही है। ऑस्ट्रेलिया की चुनौती इस समय भारत की तरह अच्छी भले ही नहीं हो, लेकिन उसे हराना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
AUS vs PAK World Cup 2023 Live Streaming Telecast Australia vs Pakistan Playing 11 Today Prediction Players
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को अपनी सतर्कता और पाकिस्तान को अपने आक्रामक रुख के लिए जाना जाता है। विश्व कप में दोनों टीमें शुक्रवार को बंगलूरू में आमने-सामने होंगी तो दोनों को अपने रसूख के मुताबिक प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमों को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर करना होगा ताकि विश्व कप अभियान पटरी पर आ सके।
विज्ञापन


पाकिस्तान को दबाव में बेखौफ क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार भारत के खिलाफ महामुकाबले में 1992 की चैंपियन टीम दबाव नहीं झेल सकी। भारत ने बिल्कुल एकतरफा अंदाज में सात विकेट से जीत दर्ज की। श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में पाकिस्तान का प्रदर्शन भले ही अच्छा रहा हो, लेकिन श्रीलंका का आक्रमण भी आला दर्जे का नहीं था।
विज्ञापन


India vs Pakistan Score Highlights: India continues its supremacy, secures  8th World Cup win against Pakistan | Mint
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सामना ऑस्ट्रेलिया से है और पांच बार की चैंपियन टीम अपनी ही समस्याओं से जूझ रही है। ऑस्ट्रेलिया की चुनौती इस समय भारत की तरह अच्छी भले ही नहीं हो, लेकिन उसे हराना आसान नहीं होगा। वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 69-34 का है और 50 ओवरों के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने छह मैच जीते, जबकि चार हारे हैं।

लय में नहीं पाकिस्तान की बल्लेबाजी

पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इमामुल हक ने तीन मैचों में सिर्फ 63 रन बनाए हैं। उन्हें अब्दुल्ला शफीक का बखूबी साथ निभाना होगा जिन्होंने खराब फॉर्म से जूझ रहे फखर जमां की जगह ली है। कप्तान बाबर आजम भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

Visa not granted for Pakistan cricket team: Babar Azam's boys cancel  pre-World Cup plans | Mint

पाकिस्तानी बल्लेबाजी की धुरी बाबर ने भारत के खिलाफ अर्धशतक बनाया, लेकिन नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ नाकाम रहे। इन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्मेदारी से खेलना होगा क्योंकि उसके पास ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ सकता है। उन्हें मध्यक्रम में मोहम्मद रिजवान पर अत्यधिक निर्भरता से भी बचना होगा। नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक बनाने वाले सऊद शकील और आक्रामक इफ्तिखार अहमद को भी लगातार अच्छा खेलना होगा।

शादाब या नवाज की जगह उसामा मीर

नसीम शाह की गैर मौजूदगी में पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी शाहीन शाह अफरीदी पर निर्भर है, लेकिन वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है। उन्हें अपनी रफ्तार और स्विंग हासिल करनी होगी। लेग स्पिनर शादाब खान बल्ले और गेंद दोनों से नाकाम रहे हैं जिनकी जगह उसामा मीर को उतारा जा सकता है। या फिर बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज भी कुछ प्रभावी नहीं दिखे हैं। न ही गेंद से और न ही बल्ले से उन्होंने कुछ रन बनाए हैं। ऐसे में मीर को नवाज की जगह भी खिलाया जा सकता है।

Shadab Khan is not in the team due to 'friendship': Usama Mir - Social Buzz  - geosuper.tv

कमिंस भी लय में नहीं दिख रहे

दूसरी ओर भारत और दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने ऑस्ट्रेलिया को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है जिसके वह अभ्यस्त नहीं है। एक और हार सेमीफाइनल की उनकी राह मुश्किल कर सकती है। जोश इंग्लिस को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज अभी तक अर्धशतक नहीं बना सका है। मार्नस लाबुशाने अकेले बल्लेबाज हैं जो कुल 100 रन से अधिक बना सके हैं।

मिचेल स्टार्क (55) ने ग्लेन मैक्सवेल (49) से अधिक रन बनाए हैं। तीन मैचों में स्टीव स्मिथ 65, डेविड वॉर्नर 65 और मिचेल मार्श 59 रन ही बना सके हैं। गेंदबाजों में स्टार्क, एडम जांपा और जोश हेजलवुड प्रभावी रहे हैं, लेकिन कप्तान पैट कमिंस कमजोर कड़ी साबित हुए हैं।

Ricky Ponting Names India As 'Team To Beat' In ODI World Cup 2023, Ignores  5-Time Champions Australia – WATCH | Cricket News, Times Now

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर/मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

AUS vs PAK World Cup 2023 Live Streaming Telecast Australia vs Pakistan Playing 11 Today Prediction Players
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच शुक्रवार (20 अक्तूबर) को खेला जाएगा। यह मैच बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
यह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed