फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK Playing 11 Pakistan dropped Imam Shaheen Afridi from playing 11 included Sam Ayub and Sajid Khan

AUS vs PAK Playing 11: पाकिस्तान ने इमाम और शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से किया बाहर, इस खिलाड़ी को दिया मौका

Tue, 02 Jan 2024 01:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 02 Jan 2024 01:03 PM IST
सार

इमाम ने दो मैचों में 23.50 की औसत से 94 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया। खराब फॉर्म के कारण इमाम को टीम से बाहर होना पड़ा। शाहीन अफरीदी की बात करें तो उन्होंने दो टेस्ट में आठ विकेट लिए।

विज्ञापन
AUS vs PAK Playing 11 Pakistan dropped Imam Shaheen Afridi from playing 11 included Sam Ayub and Sajid Khan
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। तीन जनवरी से सिडनी में होने वाले मुकाबले में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान की टीम शुरुआती दो मैच हारने के बाद सीरीज में 0-2 से पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने अजेय बढ़त हासिल की है। शान मसूद की टीम तीसरा मैच जीतकर सम्मान के साथ स्वदेश लौटना चाहेगी।
विज्ञापन


इमाम उल हक को बाहर किया गया है और शाहीन को आराम मिला है। इन दोनों के स्थान स्पिनर साजिद खान और युवा ओपनर सैम अयूब को टीम में रखा गया गया है। अयूब का यह पहला टेस्ट मैच होगा। इमाम ने दो मैचों में 23.50 की औसत से 94 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया। खराब फॉर्म के कारण इमाम को टीम से बाहर होना पड़ा। शाहीन अफरीदी की बात करें तो उन्होंने दो टेस्ट में आठ विकेट लिए।
विज्ञापन

AUS vs PAK Playing 11 Pakistan dropped Imam Shaheen Afridi from playing 11 included Sam Ayub and Sajid Khan
सैम अयूब - फोटो : सोशल मीडिया
सैम अयूब पाकिस्तान की नई उम्मीद
बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज सैम अयूब ने इस साल आठ टी20 मैच खेले हैं। उन्हें टेस्ट क्रिकेट का विशेषज्ञ माना जाता है। हालांकि, उन्होंने सिर्फ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। कराची के इस युवा खिलाड़ी ने पिछले साल प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने स्ट्रोक्स की रेंज और सकारात्मक रवैये से सभी को प्रभावित किया है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में बदलाव नहीं
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक भी बदलाव नहीं किया है। टीम ने दूसरा स्पिनर नहीं खिलाने का फैसला किया है। यह डेविड वार्नर का आखिरी मैच है। कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में 79 रन की जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि सिडनी में स्पिनरों को मदद मिलती है, लेकिन हमने दूसरा स्पिनर नहीं रखा है। यह वार्नर का 112वां और अंतिम टेस्ट भी होगा।

AUS vs PAK Playing 11 Pakistan dropped Imam Shaheen Afridi from playing 11 included Sam Ayub and Sajid Khan
मैकडोनाल्ड और वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान:
सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, साउद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, साजिद खान, हसन अली, अली हमजा, आमिर जमाल।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed