{"_id":"5ffabbac8ebc3e33bf2f5bbe","slug":"aus-vs-ind-stats-and-previous-records-of-run-chasing-on-sydney-cricket-ground-in-4th-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के जीतते ही लिखा जाएगा नया इतिहास, टूट जाएगा सिडनी में 118 साल पुराना रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के जीतते ही लिखा जाएगा नया इतिहास, टूट जाएगा सिडनी में 118 साल पुराना रिकॉर्ड
Mon, 11 Jan 2021 06:18 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:18 AM IST
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और जीत की प्रबल दावेदार है। हालांकि भारतीय टीम को वह किसी भी तरह से हल्के में नहीं लेना चाहेगी। मैच के आखिरी दिन अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को जहां आठ विकेट की दरकार होगी तो वहीं भारतीय टीम को 309 रन बनाने होंगे।
विज्ञापन
इन सबके बीच आइए एक नजर डालते हैं सिडनी में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने के रिकॉर्ड पर। बात करें मैदान में इतिहास की तो सिडनी में किसी मेहमान टीम ने कभी भी 200+ का लक्ष्य हासिल नहीं किया है। 1903 में इंग्लैंड ने 194/5 बनाकर ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
विज्ञापन
वहीं बात करें एससीजी पर सबसे सफल रन चेज की तो वह 288 रन का है, जिसे मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में हासिल किया था और मैच 8 विकेट से इस मुकाबले को जीता था
विज्ञापन
बात करें भारत के लिहाज से तो उसने साल 2003 में एडिलेड के मैदान में 233 रन बनाकर मैच अपने नाम किया था। इसके अलावा भारत के ऑस्ट्रेलिया में चौथी पारी के स्कोर की बात की जाए तो 1978 में उसने एडिलेड के मैदान में 445 रन बनाए थे, जिसमें उसे हार मिली थी। वहीं सिडनी के मैदान की बात करें तो यहां भारतीय टीम ने 2015 में सात विकेट पर 252 रन बनाए थे और मैच ड्रा पर खत्म हुआ था।