भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहा तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक हो गया। मैच के आखिरी दिन के दूसरे ही ओवर में रहाणे का विकेट खोने के बाद भारतीय टीम मुश्किलों में फंसती नजर आ रही थी। लेकिन बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए ऋषभ पंत ने पूरी तरह से भारत को मैच में वापस लाने में सफल रहे। पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए खूब चौके-छक्के जड़े और पुजारा के साथ मिलकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
पंत-पुजारा ने मिलकर तोड़ा 72 साल पुराना रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में रचा नया इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन