फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़कों पर चिकन बेचकर मां ने बनाया क्रिकेटर, अब डेब्यू मैच में ही टीम इंडिया को दिलाई जीत

Thu, 03 Dec 2020 08:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Dec 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
AUS vs IND: Life story of T Natarajan who makes a dream debut for Indian cricket team
अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले नटराजन - फोटो : ट्विटर

आईपीएल 2020 में अपनी यॉर्कर गेंदों से सनसनी मचाने वाले तेज गेंदबाज टी नटराजन अब एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में खेले गए तीसरे और आखिरी वन-डे में दमदार खेल से उन्होंने सभी का मन मोहा। मैच से पहले कप्तान कोहली के हाथों राष्ट्रीय टीम की टोपी लेने के बाद वे 232वें वन-डे खिलाड़ी और तमिलनाडु के केवल 5वें तेज गेंदबाज बने। नटराजन अब भारत की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 11वें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

AUS vs IND: Life story of T Natarajan who makes a dream debut for Indian cricket team
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI

आखिरा मैच में टीम इंडिया की जीत में नटराजन का अहम योगदान रहा, उनके दोनों ही विकेट जीत के लिए बेहद अहम थे। मार्नश लाबुशेन को आउट कर उन्होंने सीरीज में पहली बार पावरप्ले में अपनी टीम को विकेट दिलाया तो 48वें ओवर में एश्टन एगर के रूप में ऐसे खिलाड़ी को आउट किया जो ऑस्ट्रेलिया के अंतिम विशेषज्ञ बल्लेबाज थे। 29 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले नटराजन ने इससे पहले यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा थाा।

AUS vs IND: Life story of T Natarajan who makes a dream debut for Indian cricket team
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए नटराजन ने टूर्नामेंट में 60 से अधिक यॉर्कर गेंदें फेंकी। उन्होंने अपनी रफ्तार, डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी और सटीक लाइन लेंथ से सबको चौंकाया। नटराजन ने आईपीएल 2020 का पहला शिकार जहां विराट कोहली को बनाया वहीं खतरनाक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को अपनी यॉर्कर गेंद से बोल्ड कर खूब वाहवाही लूटी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND: Life story of T Natarajan who makes a dream debut for Indian cricket team
नटराजन - फोटो : Social Media

तमिलनाडु के चिन्नापामपट्टी गांव से निकलकर यूएई होते हुए ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का हिस्सा बनने तक का नटराजन का सफर किसी खूबसूरत सपने के पूरा होने जैसा है। क्योंकि आईपीएल 2020 से पहले उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे या यूं कहें कि उन्हें टी-20 लीग में भी खेलने की कम ही उम्मीद रही होगी, लेकिन यूएई में खेले गए आईपीएल ने इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के भाग्य बदल दिए।
 

विज्ञापन
AUS vs IND: Life story of T Natarajan who makes a dream debut for Indian cricket team
टी नटराजन और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें नटराजन के करियर की तो वे 20 साल की उम्र तक टेनिस बॉल से खेलते रहे, उसके बाद उन्हें उनके गुरू जयप्रकाश की वजह से 2011 में टीएनसीए से चौथे डिवीजन क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। यही कारण रहा कि उन्होंने अपने गुरू के सम्मान में आईपीएल में अपनी जर्सी पर जेपी नट्टू लिखवाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed